फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strike in hospital

अस्पताल पहुंचे और खड़े-खड़े ‘बिक’ गए मरीज

Sat, 18 Jan 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Jan 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
strike in hospital

राजधानी देहरादून में नर्सों के आंदोलन के बहाने मरीजों को ‘बेचा’ जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग

निजी अस्पतालों के दलाल दून अस्पताल और महिला दून चिकित्सालय में सक्रिय हो गए हैं। ऑटो से मरीजों के पहुंचते ही दलाल मरीजों को जान का खतरा बताकर उन्हें निजी अस्पतालों में जाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


दलाल सुबह से देर रात तक मुस्तैद

इन अस्पतालों के लोग दलालों की हां में हां मिलाते हैं। इसके लिए उन्हें कमीशन मिलता है। दून अस्पताल की इमरजेंसी और महिला चिकित्सालय के गेट पर दलाल सुबह से देर रात तक मुस्तैद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

जैसे ही कोई मरीज पहुंचता है वे परिजनों के पास पहुंच जाते हैं। दलाल रोगी और गर्भवतियों के घरवालों को सलाह देते हैं कि नर्सें हड़ताल पर हैं। इससे रोगी की ढंग से केयर नहीं हो पाएगी। रोगी की जान को खतरा हो सकता है। बेहतर है नर्सिंगहोम ले जाएं।


दलाल रोगियों और गर्भवतियों के तीमारदारों को नर्सिंगहोमों का पता लिख कर देते हैं। अस्पतालों के कुछ कर्मचारियों से दलालों ने सांठगांठ कर रखी है।

पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

दलाल नर्सिंगहोमों से मिलने वाले कमीशन का कुछ हिस्सा इन कर्मचारियों को भी दे रहे हैं। निजी अस्पतालों का बिल जानने के बाद बहुत से रोगी वापस सरकारी अस्पताल लौट आते हैं। इन दलालों की गंभीर रोगियों पर खास नजर रहती है।

पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही। नर्सों का मामला सुलटाने की कोशिश है।
- डॉ. डीएस रावत, कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल

अस्पताल से किसी रोगी को लौटाया नहीं जा रहा है। डिलेवरी बराबर हो रही हैं। नर्सों के आंदोलन से कुछ फर्क तो है।
- डॉ. चंद्रा पंत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला दून चिकित्सालय

गर्भवती को लेकर आए थे। परिसर में एक व्यक्ति ने कहा कि नर्सें हड़ताल पर भरती नहीं हो रही। महिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए तो वहां एक कर्मचारी ने भी यही कहा। उस व्यक्ति के बताए नर्सिंगहोम ले गए तो वहां पहले ही 20 हजार जमा करने की बात की गई तो लौट आए।
-दिनेश सकलानी, तीमारदार निवासी चंदरनगर

पापा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सुबह दून इमरजेंसी ले आए। यहां लोगों ने कहा कि नर्सें हैं नहीं। प्रशिक्षु देख रहे हैं। रोगी गंभीर है, जान का खतरा हो सकता है। उन लोगों ने एक अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वहां कार्ड बनाने में ही तीन सौ रुपए ले लिया। फिर 30 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा।
- अनवार अहमद, तीमारदार, निवासी माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed