{"_id":"f91b1b48e0e34c5350cc5a6b8dbc1f90","slug":"stone-fell-down-on-workers-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर)
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर भारी पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर स्थानीय निवासी हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर एडीबी की ओर से पुश्ता निर्माण व मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार करीब साढे़ बारह बजे तामेश्वर (60) पुत्र कृपाल निवासी धर्मपुर अपना भोजन का थैला निकाल ही रहा था कि ऊपर से भारी पत्थर फिसल कर उसके सिर पर आ गिरा।
विज्ञापन
पत्थर लगने से तामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क के दूसरी ओर बैठे शिवदयाल पुत्र भंवरलाल व गेंदालाल पुत्र जलमदास निवासी कृष्णचौरी पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
नहीं दी तहरीर
एडीबी अधिकारियों ने घायलों को विभागीय वाहन से पौड़ी जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मजदूर नरेंद्र ने कहा कि रामकुंड के समीप नगर पंचायत की ओर से मैदान का समतलीकरण कार्य भी चल रहा है। इसी के मलबे से पत्थर गिरा है। वहीं बाजार थाना प्रभारी अनिरुद्ध कोटियाल ने कहा कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।