फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state employees still on strike

प्रशासन माना पर नहीं माने लाखों कर्मचारी

Sat, 19 Oct 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Oct 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
state employees still on strike

उत्तराखंड में पौने दो लाख कर्मचारियों की हड़ताल से पूरा प्रदेश हलकान है। इन दिनों विभागों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जरूरी काम भी रुके पड़े हैं।

विज्ञापन


इन सब परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को सरकार ने मांगों पर अपनी सहमति जता दी, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि वह शासनादेश जारी होने तक अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन


तीस तक जारी होगा शासनादेश

दूसरी तरफ, शासन तीस अक्टूबर तक सब शासनादेश जारी करने की बात कह रहा है। साफ है कि आगे के 15 दिन भी लोगों को कर्मचारियों की हड़ताल का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को केबिनेट के तुरंत बाद मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अघ्यक्षता में शासन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों सीट'

शासन ने कर्मचारियों की मुख्य मांग ग्रेड पे 2800 को बढ़ाकर 4200 करने, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से तीन पदोन्नतियां देने, जिन कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पाती उन्हें अगला पदोन्नत वेतनमान देने आदि पर सहमति बनी।

कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने भी इसकी पुष्टि की। करीब पौन घंटे की बातचीत के हालांकि सहमति बन गई पर कर्मचारी हड़ताल से हटने को तैयार नही है।


शासनादेश के बाद हड़ताल होगी समाप्त
प्रहलाद सिंह के मुताबिक पहले दिन से ही सरकार से कहा जा रहा है कि मांगों से संबंधित शासनादेश जारी होते ही हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी।

पर शासन की ओर से मुख्य मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की आम सभा में यह फैसला हो चुका है कि शासनादेश जारी होने केबाद ही हड़ताल खत्म की जाए।

पढ़ें, स्कूलों में चल रही मनमानी की पाठशाला

दूसरी तरफ शासन का कहना है कि वित्तीय मांगों से संबंधित शासनादेश तुरंत जारी करना संभव नही है। मांगों का परीक्षण करने और जीओ जारी करने की प्रक्रिया में करीब दो सप्ताह का समय और लगेगा।

मुख्य सचिव सुभाष कुमार के मुताबिक कर्मचारियों को बता दिया गया है कि 30 अक्टूबर तक हर हाल में सारे आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

बातचीत में प्रदीप कोहली, बीडी जोशी, राधेश्याम, पीसी सैनी सहित अन्य कर्मचारी नेता शामिल थे। कर्मचारियों के इस रुख से शामिल है कि हड़ताल हाल-फिलहाल में समाप्त होने वाली नही है। इतना जरूर है कि कर्मचारी 21 केसचिवालय कूच और विरोध के अन्य विरोध कार्यक्रमों पर विचार करने को तैयार है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed