फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Star rating scheme made for the mining areas of Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राज्य के खदान क्षेत्रों के लिए बनी स्टार रेटिंग योजना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

Sat, 12 Jul 2025 11:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

खदान क्षेत्राें के लिए लागू की गई स्टार रेटिंग योजना के जरिए पर्यावरण-जल संरक्षण, श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण व अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम करने पर स्टार मिलेंगे।

विज्ञापन
Star rating scheme made for the mining areas of Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य के खदान क्षेत्राें के लिए स्टार रेटिंग योजना लागू की गई है। इसके माध्यम से पर्यावरण, वन सुरक्षा उपायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पट्टाधारकों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह योजना लघु, गौण खनिज खदानों (आरबीएम को छोड़कर) पर लागू होगी। इसमें पट्टेधारकों को स्वमूल्यांकन प्रपत्र भर कर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इस प्रपत्र को भरने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने दिशा- निर्देश भी तैयार कर लिए हैं। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि इनको स्टार रेटिंग देने के लिए मानक तय किए गए हैं। इसमें पर्यावरण व जल संरक्षण, श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण, वैधानिक अनुपालन, व्यवस्थित एवं संधारणीय खनन शामिल हैं।
विज्ञापन


स्टार रेटिंग से खदानों की स्थिति के बारे में पता रहेगा। जहां पर कमी होगी, उनको सुधार के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। पट्टाधारक तय मानकों पर सूचना भेजेंगे, उनका थर्ड पार्टी से भी परीक्षण कराया जाएगा। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जो पांच रेटेड खदानों की सूची तैयार की जाएगी, उसे हर साल 30 नवंबर से पहले भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश रुड़की में दबोचे, पिस्टल और तमंचे भी बरामद

प्रदेश में 200 खदान

प्रदेश में 200 खदान हैं। इसमें खड़िया, मैग्नेसाइट आदि की हैं। इन खदानों के माध्यम से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को काफी राजस्व प्राप्त होता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed