फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2025 Two Miscreants caught roaming around in Kanwar with intention of committing crime

Kanwar Yatra: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश रुड़की में दबोचे, पिस्टल और तमंचे भी बरामद

Sat, 12 Jul 2025 10:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश रुड़की में दबोचे गए। पुलिस ने उनके पिस्टल और तमंचे भी बरामद किए।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Two Miscreants caught roaming around in Kanwar with intention of committing crime
police - फोटो : istock

विस्तार

पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्टल और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों आरोपियों ने शहर और देहात के कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। वहीं, कई ऐसे लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें आरोपी असलाह बेच चुके हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी टीम के साथ सालियर में विवेकानंद कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत रिजवान निवासी बंदा रोड माहिग्रान रोड व सलमान उर्फ लाखा निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर को पकड़ लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: गोदाम के चौकीदार से खरीदा था 125 किग्रा डायनामाइट, पकड़ा गया तो मालिक ने बदल दी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी तलाशी ली गई तो 32 बोर का पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई लोगों से संपर्क होना बताया जिन्हें वह असलाह बेच चुके हैं। अब पुलिस उन सभी की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि ये मेरठ के साजिद से अवैध हथियार खरीदते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed