{"_id":"713934f2016ea3aa25a41f1f67441c75","slug":"sports-college-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारिक ने दे दनादन दागे 5 गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारिक ने दे दनादन दागे 5 गोल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने जिला स्तरीय अंडर-18 बालक हॉकी टूर्नामेंट में स्टेडियम ट्रेनीज को रौंदते हुए खिताब पर अपना कब्जा कर लिया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने खिताबी मुकाबले में 12-2 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच के दूसरे मिनट में ही स्पोर्ट्स कालेज ने गोल कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
विज्ञापन
लोकेश ने मारे तीन गोल
हाल यह रहा कि मैच के पहले हाफ में ही करीब स्टेडियम ट्रेनीज 10 गोल से पीछे हो गई। स्पोर्ट्स कॉलेज ने सारिक के 5 और लोकेश के 3 गोलों की मदद से 12-2 के अंतर से जीत हासिल की। सरनदीप ने 2, बॉबी और आशू ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
पुरस्कृत हुई टीमें
स्टेडियम ट्रेनीज के नितिन और सोहेल 1-1 गोल करने में सफल रहे। समापन समारोह में पूर्व हॉकी खिलाड़ी आदित्य प्रकाश ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सीबी थापा, वीरेंद्र सिंह, सरस्वती बिष्ट आदि उपस्थित थे।