फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sp village attach to PHQ in medical admission case.

मेडिकल दाखिले में दलाली: जांच के बाद हटाए गए एसपी देहात

Wed, 10 Jun 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
sp village attach to PHQ in medical admission case.

मेडिकल में दाखिले के दलालों से पुलिस कर्मचारियों की साठगांठ के कारण खाकी दागदार हो गई है। जांच में बरामद राशि कम दर्शाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी के बाद मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्रा को हटाकर पीएचक्यू से संबद्ध कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में मिश्रा की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। एसओजी से जुड़े पुलिसकर्मियों पर भी देर रात तक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी सदानंद दाते की रिपोर्ट की आंच में एसओजी के साथ एसपी देहात मणिकांत मिश्रा भी झुलस गए हैं। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने एसआईटी प्रभारी सदानंद दाते के साथ जांच रिपोर्ट को लेकर सोमवार रात को मंथन किया था। मंगलवार को तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में ठगों से साठगांठ की हुई पुष्टि

sp village attach to PHQ in medical admission case.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फर्जीवाड़े के संबंध में अधिकारियों और पुलिस की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

देर रात शासन ने मणिकांत मिश्रा को हटाकर उनकी जगह जीसी ध्यानी को तैनात कर दिया है। ध्यानी पहले भी एसपी देहात रह चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर एसओजी के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के देहरादून के एसएसपी को कहा गया है। जांच रिपोर्ट में ठगों से साठगांठ की पुष्टि हुई है।

साफ हुआ कि बरामद रकम को कम करके दर्शाया गया है। डीजीपी ने बताया कि दोष निर्धारण के लिहाज से बुधवार तक दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सामने आ जाएगी।

गृह मंत्री ने माना, र‌िपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

sp village attach to PHQ in medical admission case.

मेडिकल में दाखिले की दलाली के संबंध में आई रिपोर्ट के आधार पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा को हटाकर उनके स्थान पर अभिसूचना इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक जीसी ध्यानी को भेजा गया है।
-प्रीतम सिंह, गृह मंत्री

मुख्य अकाउंटेंट ने दर्ज कराए बयान
पीजी कोर्स ठगी प्रकरण में जौलीग्रांट मेडिकल कॉलेज के मुख्य अकाउंटेंट ने मंगलवार को एसआईटी आफिस आकर बयान दर्ज कराए हैं। अब तक कॉलेज के पांच लोग बयान दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed