{"_id":"8486cc21987fc402b363e03e3a2628e9","slug":"soldier-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा में डेंगू का 'डंक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा में डेंगू का 'डंक'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Oct 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत को निशाना बनाने के बाद डेंगू अब सचिवालय में घुस गया है। यहां मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यालय के सुरक्षाकर्मी पर डेंगू ने हमला बोल दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी कॉंस्टेबिल प्रदीप कुमार को दून अस्पताल में भरती किया गया है। ब्लड सैंपल की जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हो गई।
पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'
विज्ञापन
डेंगू की पुष्टि हो गई
दून अस्पताल के डेंगू वार्ड प्रभारी डा. प्रवीण पंवार ने बताया कि कॉंस्टेबिल प्रदीप कुमार को शनिवार शाम भरती किया गया था। ब्लड सैंपल की जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हो गई है। उसका प्लेटलेट्स काउंट सत्तर हजार है।
विज्ञापन
इसके अलावा दून अस्पताल में रविवार को डेंगू के आठ नए रोगियों को भरती किया गया है। पांच डेंगू रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। सिनर्जी अस्पताल में रविवार को डेंगू के दो नए रोगी भरती किए गए।
बीस नए रोगियों को भरती किया
श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में रविवार को डेंगू के बीस नए रोगियों को भरती किया गया है। इनमें छह रोगी देहरादून के हैं। इनमें इन्दिरा कालोनी चक्खूवाला के अजय कुमार, सहसपुर की कमर जहां, कल्यानपुर के गुलाब सिंह, चमन विहार माजरा की तानवी चौहान और पटेलनगर की रमा हैं। इसके अलावा सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर आदि जिलों के रोगी हैं।