फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall on hill

बर्फ से ढकी चोटियां, शीतलहर की मार

Sat, 11 Jan 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jan 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
snowfall on hill
आधी रात के बाद मौसम ने तेवर बदले और शनिवार तड़के तक ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं। बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के अलावा मसूरी, धनोल्टी, चकराता जैसे पर्यटन स्थलों में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


इससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। लेकिन बर्फबारी के साथ हुई बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। लगभग पूरा गढ़वाल शीतलहर की चपेट में है।

माइनस में पहुंचा पारा
प्रदेश में मुक्तेश्वर में पारा लुढ़ककर माइनस से भी नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मसूरी का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो रविवार को सुबह तक मौसम यही रह सकता है।
विज्ञापन


शनिवार दिन में बूंदा बांदी
देहरादून समेत कई इलाकों में शुक्रवार आधी रात के बाद बारिश हुई। शनिवार को दिन में भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। दिन में काफी देर तक बादल छाए रहे।

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम में आधा फुट से भी अधिक बर्फ जम गई है। धाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, पनार बुग्याल, अनुसूया माता मंदिर के साथ ही नीती घाटी में भी जमकर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटियों पर गिरी बर्फ
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ सहित अन्य चोटियों पर बर्फबारी हुई। सुबह हल्की बारिश भी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री की ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ।

पौड़ी जिले में चौरीखाल, जसपुरखाल, पीठसैण, बेदीखाल की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। थलीसैण के चौरीखाल समेत कई जगह आधा फुट तक बर्फ गिरी है।

लैंसडौन के अलावा धुमाकोट और नैनीडांडा की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। टिहरी जिले में धनोल्टी, काणाताल, और सुरकंडा में बर्फबारी हुई। बर्फबारी की सूचना के बाद धनोल्टी, कद्दूखाल क्षेत्र में पर्यटकों के आने-जाने का सिलसिला जारी है।

मसूरी में दूसरा हिमपात

शनिवार तड़के पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। नगर के चारों ओर की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इसके बाद शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानियों ने मसूरी का रुख किया।

ऊंचाई वाले लाल टिब्बा, हाथीपांव इलाके में दो-तीन इंच तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि मालरोड समेत मुख्य बाजारों में बर्फ की फुहारें ज्यादा देर तक टिक नही सकीं। धनोल्टी और बुरांसखंडा में जमकर बर्फबारी हुई है।


अभी गिरेगी बर्फ
मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। बर्फबारी के साथ रिमझिम बारिश से तापमान लगातार नीचे गिर रहा है।

देहरादून जिले के पर्यटक स्थल चकराता समेत जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। कनासर, लोखंडी, बुधेर, मुंडाली, मोल्टा, देववन, बोगीधार, कांडीधार, कथियान, लुहासू, देवती समेत अन्य ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed