फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in mussoorie and dhanaulti.

लंबे इंतजार के बाद मसूरी और धनौल्टी में हुई बर्फबारी

Sat, 13 Feb 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी-चंबा (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी-चंबा (टिहरी) Updated Sat, 13 Feb 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
snowfall in mussoorie and dhanaulti.

लंबे इंतजार के बाद अखिरकार मसूरी और धनौल्टी में बर्फबारी हो गई। शनिवार को दोपहर बाद मसूरी के लाल टिब्बा और हाथी पांव में हिमपात हुआ।

विज्ञापन


उधर, धनौल्टी लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी से चंबा-मसूरी फलपट्टी के सेब उत्पादकों के चेहरों में कुछ रौनक लौटी है। वहीं बारिश के समय पर नहीं होने से चौपट हुई गेहूं, जौ, मसूर आदि फसलों को अब कुछ लाभ नहीं मिल पाएगा। बर्फबारी होने से बुरांशखंडा के पास दो-तीन वाहन फंसने से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग शनिवार शाम चार बजे बंद हो गया।
विज्ञापन


चंबा-मसूरी फलपट्टी और हेंवलघाटी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में जौ, मसूर, गेहूं आदि फसलों का उत्पादन किया जाता है। लेकिन इस बार समय पर बारिश न होने के कारण पचास प्रतिशत से अधिक फसल सूखे के कारण चौपट हो गई। जनवरी माह में मामूली बारिश होने के बाद अब फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक 7.8 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि देर से हुई इस बारिश से फसलों को कुछ फायदा नहीं मिल पाएगा। चंबा-मसूरी फलपट्टी में धनौल्टी और काणाताल में बर्फबारी के कारण सेब उत्पादकों को जरूर कुछ राहत मिल सकती है। सेब की अच्छी पैदावार के लिए दो माह तक चार डिग्री से कम तापमान की जरूरत होती है।

पर्यावरणविद् विजय जड़धारी का कहना है कि देर से हुई बारिश से फसलों को कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। बर्फबारी से सेब और बागवानी को राहत मिलने की उम्मीद है। उद्यान विभाग निरीक्षक डीएस नेगी का कहना है कि बर्फ रहती है तो सेब की फसल को फायदा मिल सकता है।

पर्यटकों से गुलजार हुआ धनौल्टी

snowfall in mussoorie and dhanaulti.

बर्फबारी की सूचना मिलने पर देहरादून, टिहरी और आस-पास के सैलानियों से धनौल्टी और काणाताल क्षेत्र गुलजार हो गया। दोपहर से शुरू हुई बर्फबारी शाम तक जारी रही।

जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बर्फ का खूब लुत्फ उठाया। ईको पार्क धनौल्टी में भी सैलानियों ने खूब चहलकदमी की। मसूरी मार्ग बंद होने से कई पर्यटकों को धनौल्टी में ही रुकना पड़ा।

जोशीमठ (चमोली) में मौसम ने शनिवार को फिर करवट बदली। जनपद के निचले क्षेत्रों में जहां दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, गोरसौं बुग्याल, लाल माटी, औली के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों में जमकर बर्फबारी हुई। तड़के करीब एक घंटे तक ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

दोपहर तक बर्फबारी थमी रही, लेकिन अपराह्न दो बजे बाद फिर बर्फबारी शुरू हुई। देर सांय तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही। औली में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। औली में आगामी 20 फरवरी से राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन भी होना है। जो पूरी तरह से मौसम पर निर्भर रहेगी।

यदि 15 से 20 फरवरी के बीच एक बार फिर बर्फबारी होती है तो तभी चैंपिनशिप का आयोजना हो सकेगा। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने भी माना कि चैंपियनशिप का आयोजन बर्फबारी पर निर्भर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed