फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and rain on hill

चोटियों पर बर्फबारी और बारिश से ठिठुरा मौसम

Sun, 05 Jan 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Jan 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rain on hill

प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। संडे का दिन ठंडक भरा होने की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकले। पहाड़ पर कई जगहों पर बर्फ गिरने की वजह से ठंडी हवाओं का असर दून तक पहुंचा।

विज्ञापन


रविवार को दून का तापमान अधिकतम 20.5 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दून में ठंडी हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा। इस वजह से तापमान भी न्यूनतम 5.33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन


बदरीनाथ में गिरी बर्फ
रविवार को बदरीनाथ की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल सहित अन्य चोटियों पर बर्फबारी हुई।

बर्फबारी से समूचा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। दिनभर सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

रूद्रप्रयाग में बढ़ी ठंड
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। कई बार बारिश जैसा मौसम बना। तो कई बार हल्की धूप निकल आई।

आसमान में बादल आने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं ऊंचे स्थान गुप्तकाशी क्षेत्र में धूप छाई रही। केदारनाथ और मद्महेश्वर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टिहरी में भी हिमपात
रविवार तड़के हुई बारिश के साथ एक बार फिर जिले के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और कद्दूखाल में हल्की बर्फबारी हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ा।

बाजार भी सुनसान रहे। टिहरी बांध की झील के चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। रविवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कर्णप्रयाग में बदला मौसम का मिजाज
सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आंखमिचौनी का खेल जारी है। बारिश नहीं होने से शुष्क मौसम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। रात को गिर रहे पाले से जहां शीत लहर का प्रकोप बढ़ रहा है।

रविवार को तापमान भी पिछले दो दिनों की अपेक्षा कम दर्ज किया गया। नगर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री रहा। जबकि इस दौरान नमी 46 प्रतिशत रही। सांकरी, सिमली, नौली, बगोली, नलगांव क्षेत्र में पाला पढ़ने से मुश्किलें बढ़ गई है।

सुबह को देर से आ रही धूप के चलते ठंड का प्रकोप अधिक है। पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली, देवाल, ग्वालदम और गैरसैंण में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पौड़ी में हुई हल्की बारि
मंडल मुख्यालय पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह हल्की बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम खराब होने से शहर का अधिकतम तापमान नौ और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।

ठंड बढ़ने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पौड़ी के आलावा पाबौ, पैठाणी, कल्जीखाल और कोट में भी मौसम काफी ठंड रहा।

उत्तरकाशी में छाए रहे बादल
आसमान में बादल छाने के साथ ही घाटी वाले इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह से ही बादल छा गए और निचले इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई।

शाम के समय जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। हर्षिल में दोपहर से बर्फ की फुहारें पड़नी शुरू हुईं तथा देर शाम से जमीन पर बर्फ की चादर बिछने लगी है।


यहां तापमान शून्य डिग्री के आसपास बना हुआ है। यमुनोत्री घाटी में बीफ खरसाली क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में भी बर्फ पसरने तथा शीतलहर चलने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed