फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snow on hill temperature in minus

पहाड़ों पर जमी बर्फ, माइनस में पहुंचा पारा

Wed, 08 Jan 2014 07:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल
अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल Updated Wed, 08 Jan 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
snow on hill temperature in minus

मौसम ने बुधवार को एक बार फिर करवट बदली। ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। बदरीनाथ धाम में तीन इंच तक बर्फ जम गई।

विज्ञापन


पढ़ें,जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग

बदरीनाथ में पारा लुढ़ककर माइनस 1 तक पहुंच गया। बारिश और बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


ऊंची चोटियों पर हिमपात
उधर, यमुनोत्री, गंगोत्री,  केदारनाथ, मदमहेश्वर, हेमकुंड साहिब, नीलकंठ, रुद्रनाथ, पनार बुग्याल, नंदादेवी, नंदा घुंघटी समेत जोशीमठ की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,‘चाहे गोली मार दो, एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे’

अलबत्ता, उत्तरकाशी में इस मौसम में हिमाच्छादित रहने वाले ऊंचाई इलाके अभी तक बर्फ से वंचित है। यहां अमूमन नवंबर माह से ही बर्फबारी शुरू हो जाती थी। टिहरी जिले में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद बादल छा गए।

दून में शाम को बदला मौसम
राजधानी दून में सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। कुछ बाहरी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार को भी प्रदेश भर में बादल छाए रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में  कई जगह बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी अभी कायम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed