{"_id":"f4c604ef9ad4bdd7ee31738e2be8583e","slug":"snow-fall-in-badrinath-and-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में बारिश-बर्फबारी, केदारनाथ में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में बारिश-बर्फबारी, केदारनाथ में राहत
अमर उजाला/गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ धाम में शाम चार बजे से बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
धाम में निचले क्षेत्र में बारिश हुई। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। ठंड के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
उधर केदारनाथ धाम में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के बाद मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। इससे धाम में सुरक्षा और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए तैनात पुलिस व निम के कर्मचारियों को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
सुबह केदारनाथ धाम में हल्की धूप खिलने के बाद मौसम खुलने लगा। दिन में तेज धूप खिलने से वहां रह रहे कर्मचारियाें और मजदूरों को ठंड से राहत मिली।
गंगोत्री-यमुनोत्री में चटख धूप
मंगलवार को जिले का मौसम खुशगवार रहा। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के साथ ही निचले क्षेत्रों में भी दिनभर चटख धूप रही। हालांकि धान की कटाई के बाद पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड बढ़ने से लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन