फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six miscreants arrested for planning robbery

डकैती की योजना बना रहे छह बदमाश गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested for planning robbery
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने डकैती योजना बनाते छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो खुखरी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी प्रगति विहार में एक दो मंजिला भवन में डकैती की योजना बना रहे थे। बदमाशों में थाना नेहरू कॉलोनी का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। अन्य बदमाशों के खिलाफ भी विभिन्न थानों में चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। सभी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस के सूचना मिली कि लूट, डकैती को अंजाम देने वाला एक गिरोह दून में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीमों का गठन किया गया। इसी बीच सूचना मिली कि प्रगति विहार में खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में कुछ लोग बैठे हुए हैं। जिनके पास हथियार हैं और वह लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर टीम पहुंची तो वहां टॉर्च जलाकर छह लोग बैठे हुए थे। टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो खुखरी, एक टार्च, दो पेचकश, दो आरी, दो हथोड़ी, एक छेनी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान शोएब निवासी कुठलानवादा नेहरू कॉलोनी, फिरोज निवासी महबूब कॉलोनी ब्राहमणवाला, मोहम्मद आरिफ निवासी छोटा भारूवाला, शहजाद निवासी छोटा भारूवाला, शाहरूख निवासी छोटा भारूवाला और जैद निवासी छोटा भारूवाला के रूप में हुई।
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि सभी मिलकर प्रकृति विहार में ही दो मंजिला मकान में डकैती की योजना बनाने बना रहे थे। शोएब थाना नेहरू कॉलोनी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है। जबकि फिरोज के खिलाफ थाना पटेलनगर में चोरी के दो मुकदमे, शहजाद के खिलाफ क्लेमेंटटाउन में दो मुकदमे, शाहरुख के खिलाफ पटेलनगर और क्लेमेंटटाउन में तीन मुकदमे और आरिफ के खिलाफ पटेलनगर में एक मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed