फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking story of two youth and their one wife in laksar

जानिए, क्या हुआ जब कोतवाली में एक महिला को अपनी पत्नी बताकर ले जाने की जिद पर अड़े दो युवक

Fri, 29 Sep 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 29 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
shocking story of two youth and their one wife in laksar
demo

एक महिला को लेकर दो युवक थाने पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। दोनों ही युवक को अपनी पत्नी बताने लगे। इसके बाद क्या हुआ आगे जानिए...

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लक्सर कोतवाली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां दो युवकों ने एक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताते हुए दावेदारी पेश की। पुलिस ने महिला व दोनों युवकों को एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां महिला के बयान दर्ज कर उसे उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लक्सर कोतवाली में उस समय बड़ी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब कोतवाली पहुंची एक महिला के साथ दो युवक भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों युवक महिला को अपनी पत्नी बताते हुए अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

shocking story of two youth and their one wife in laksar

कोतवाली पहुंचे कुड़ी भगवानपुर निवासी युवक का कहना था कि उसकी शादी चौदह साल पहले उक्त महिला के साथ हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले महिला उसे बिना बताए कहीं चली गई थी। तभी से वह उसकी तलाश कर रहा था।

जबकि कोतवाली पहुंचे मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे युवक का कहना था कि उसने महिला के पिता की मर्जी से उसके साथ दस माह पहले हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। इसलिए महिला अब उसी की पत्नी है, जबकि महिला का कहना था कि उसका पहला पति अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता था।

जिसकी वजह से घर का खर्च चलने में भी दिक्कत हो रही थी। इसलिए वह अपने पति की हरकतों से तंग आकर अपने मायके ज्वालापुर चली गई थी। जहां उसके पिता ने उसकी शादी मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ कर दी थी।

इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा ने दोनों युवकों व महिला को एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ जाने की इच्छा जताई इसके बाद महिला को उक्त युवक के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed