फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking love story in haridwar.

प्यार की 'गजब' कहानी पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे अंगुली

Wed, 16 Sep 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 16 Sep 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
shocking love story in haridwar.

हरिद्वार में सामने आए प्यार के इस 'गजब' मामले को पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन


हवालात में खड़ा एक शख्स चिल्लाता है कि गोलू (काल्पिनक नाम) बोलो तुम मेरे साथ ही रहोगी। जी हां। तभी हवालात से दूसरी आवाज आती है सोना (काल्पनिक नाम) तुम भी। हां-हां। पर तभी गूंजने वाली एक आवाज हर किसी को चौंका देती है।

यह किसी के साथ नहीं रहेगी। ये मेरी बेटियां है। फिर आपस में बहस का दौर शुरू हो जाता है, जो पुलिस के झिड़की देने पर खत्म होता है। यह किसी फिल्म का सीन नहीं है बल्कि नगर कोतवाली की हवालात में बंद प्रेमियों की अपनी प्रेमिकाएं से हो रही बातचीत का है। विरोध के स्वर प्रेमिकाओं की मां के हैं।
विज्ञापन


यह प्रेमी जोडे़ उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के रावतपुर से ताल्लुक रखते हैं। पूरे मामला कुछ यूं है; कानपुर के दो भाईयों में से बड़े भाई की आंखें पड़ोस की युवती से चार हुई और फिर शादी हो गई। कुछ दिन बाद दांपत्य जीवन में दरार आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी अलग हो गए। अब नया मोड़ आया। युवक के छोटे भाई का अपनी भाभी से इश्क परवान चढ़ गया। इधर, पत्नी से अलग हुए युवक की नजदीकी अपनी छोटी साली से हो गई। बस फिर क्या था। पेशे से ऑटो चालक छोटा भाई अपनी भाभी को लाकर हरिद्वार के खड़खड़ी में रहने लगा।

कानपुर पुलिस निभाएगी अहम रोल

shocking love story in haridwar.

कुछ माह पूर्व फिर बड़ा भाई अपनी साली को भी यहां ले आया। ये युगल दंपति के तौर पर यहां रहने लग गए। लेकिन अजीबोगरीब दांपत्य जीवन ने करवट तब ली जब यहां प्रेमिकाओं की मां पहुंच गई। मंगलवार को जब खड़खड़ी में हंगामा खड़ा हुआ तो किसी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची।

तब यह पूरी कहानी समाने आई। दिलचस्प बात यह है कि भाईयों एवं बहनों को एक दूसरे के रिश्ते से जरा भी ऐतराज नहीं है। वह हंसी-खुशी साथ रहने की बात पुलिस की मौजूदगी में बोलती रही। हवालात में बंद प्रेमिका की बाहर बैठी मां से तकरार भी होती रही पर बहनें अपनी प्रेमियों के साथ खड़ी दिखाई दी।

दरअसल पूरी प्रेम कहानी में फिलहाल मां खलनायिका बनकर सामने आई है। बड़ी बेटी को छोड़कर छोटी बेटी को पत्नी के तौर पर अपने साथ रखने वाले युवक के खिलाफ मां ने कानपुर में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।

लेकिन बड़ी बेटी ने अभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया है पर वह भी अपने देवर के साथ पत्नी बनकर रह रही है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कानपुर पुलिस यहां आ रही है। प्रेमी युगलों को उन्हीं के सुपुर्द किया जाएगा। पूछताछ में युवतियां खुद को बालिग बता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed