{"_id":"a4a9fe41cc112fb2334b311270cb2d93","slug":"shardul-will-take-part-the-world-s-top-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की टॉप रैली में भाग लेंगे दून के शार्दुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की टॉप रैली में भाग लेंगे दून के शार्दुल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की टॉप 10 रैलियों में शुमार ‘रेड द हिमालयाज’ रैली में दून के शार्दुल शर्मा भी पहाड़ी रास्ते नापने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले मिला प्रतिनिधित्व का मौका
उत्तराखंड से इस रैली में सबसे पहले प्रतिनिधित्व का मौका पाने वाले शार्दुल रैली के एल्पाइन क्लास में शिमला से काजा पर्वत तक करीब 1400 किमी लंबे रूट पर स्कूटी दौड़ाएंगे। इन दिनों रैली की तैयारी में वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। सर्वे ऑफ इंडिया में कार्यरत और राजपुर निवासी बीएम शर्मा के पुत्र शार्दुल दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रहे हैं।
शार्दुल ने बताया कि जुलाई में मुंबई में आयोजित गल्फ मानसून बाइक रैली में उन्होंने दो ट्राफी जीतीं। वहां उनके प्रदर्शन को देख सिएट टायर कंपनी ने उन्हें भारत की सबसे बड़ी रेड द हिमालयाज रैली में पहली बार हो रही स्कूटर रैली में शामिल होने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
काजा पर्वत तक जाएंगे
यह रैली शिमला से लद्दाख स्थित खारदुंगला दर्रे तक आयोजित की जाती है, लेकिन शार्दुल हिमालच के लाहौल स्पीति स्थित काजा पर्वत तक ही जाएंगे। शार्दुल ने बताया कि करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों पर उन्हें रास्ता तय करना है। खास बात यह है कि रैली का रूट मुख्य सड़कें नहीं, बल्कि जंगलों के कच्चे रास्ते होंगे।
विज्ञापन
शार्दुल ने बताया कि वह रैली में होंडा एक्टिवा लेकर जाएंगे। इसे मॉडिफाई कराने में 50 हजार रुपए का खर्चा आया है। शार्दुल ने बताया कि बचपन में टीवी पर बाइक रेस और रैली देख उन्हें इससे लगाव हुआ। अब यह मौका सपना पूरा होने जैसा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...