फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school_molestation case_police

स्कूल में शिक्षक की छेड़खानी से परेशान शिक्षिकाएं

Sun, 08 Dec 2013 07:25 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 08 Dec 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
school_molestation case_police

बिझौली प्राथमिक विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक मोहम्मद तालिब खान काफी समय से विवादों में थे। सहयोगियों से अच्छा व्यवहार न किये जाने के कारण ही उन्हें फिर से निलंबन का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2007 में भी तालिब खान को निलंबित किया गया था, हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें बहाल कर दिया था।

विज्ञापन


पहले भी लग चुके हैं आरोप

बिझौली प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद तालिब खान पर कई शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। तीनों शिक्षिकाओं ने विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी उसकी शिकायत की थी। करीब एक साल से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच की।

विज्ञापन


निलंबित किया गया
जांच प्रभावित न हो इसको देखते हुए अक्टूबर माह में मोहम्मद तालिब खान को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा ने उन्हें अपने कार्यालय में अटैच कर दिया था। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पारानी वर्मा ने शिकायतों पर की गई जांच के आधार पर मोहम्मद तालिब खान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद तालिब खान को इससे पहले भी निलंबित किया जा चुका है। वर्ष 2007 में उस पर प्राथमिक विद्यालय नंबर चार के भवन निर्माण सामग्री की खरीद फिरोख्त में गड़बड़ी, मध्यान भोजन में उपस्थित बच्चों से अधिक संख्या दिखाए जाने और सहयोगियों के साथ अभद्र व्यवहार करने आदि के आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया गया था। वर्ष 2009 में हाईकोर्ट के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उसे बहाल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed