{"_id":"2294464b4c31ee24c8414f2802a2908d","slug":"school-girl-beaten-the-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक, की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक, की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
Updated Mon, 08 Dec 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ा। पहले तो छात्रा ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर जुटे भीड़ ने उसे जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती कस्बा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार को कॉलेज से छुट्टी के बाद छात्रा घर जा रही थी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जैसे वह भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही खड़े भगवानपुर निवासी आरिफ ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। परेशान छात्रा ने अचानक चप्पल निकालकर आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर राहगीर भी जमा हो गए और उन्होंने भी मनचले पर जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस आरोपी युवक गिरफ्तार कर थाने ले आई और रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष महेश चंद लखेड़ा ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन