{"_id":"ef65d79133bf4f9f669057cd38b65e09","slug":"schedule-of-virasat-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से विरासत का आगाज, देखें कब क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से विरासत का आगाज, देखें कब क्या होगा?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Oct 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की फिजाओं में लोकसंस्कृति के रंग घोलने वाला विरासत शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
देश-दुनिया के नामी कलाकार विरासत में एक नवंबर तक प्रस्तुति देने आएंगे। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी दून के बदलते अंदाज की कहानी कहेंगी तो विरासत रैली में दूनवासियों को विंटेज कार और बाइक देखने का भी मौका मिलेगा।
सांची के स्तूप की थीम
आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा सांची के स्तूप की थीम। आयोजक रीच संस्था के कोषाध्यक्ष ललित ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में कई नई चीजें जोड़ी गई हैं। आयोजन स्थल को थर्माकोल और वुड से तैयार मॉडल से सांची स्तूप का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथः अब हमेशा के लिए मलबे से 'घिरा' रहेगा मंदिर
विज्ञापन
21, 22, 23 अक्तूबर को विरासत साधना का आयोजन होगा, जिसमें दून स्कूल, होपटाउन, सेंट जोजेफ्स, वेल्हम आदि स्कूलों के बच्चों को हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। रि-डिस्कवरिंग देहरादून फोटो प्रदर्शनी में दून की नई-पुरानी तस्वीरें रहेंगी।
इसमें कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। संस्था की विजयश्री ने बताया कि 22 से 29 अक्तूबर तक ललित कला एकेडमी की ओर से होटल इंद्रलोक में पेंटिंग प्रदर्शनी होगी। 20 अक्तूबर को गढ़ी कैंट से विंटेज कार रैली निकाली जाएगी, जो पैसिफिक मॉल पर संपन्न होगी।
ये रहेगा कार्यक्रम
18 अक्तूबर: केंद्रीय गैस और पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली और ओएनजीसी के सीएमडी सुधीर वासुदेवा करेंगे उद्घाटन, जागर गायिका बंसती बिष्ट और कुमाऊं के छोलिया नृत्य की प्रस्तुति औरहरिप्रसाद चौरसिया का बांसुरी वादन
19 अक्तूबर: क्राफ्ट प्रदर्शनी और फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत, मोहम्मद अमन खान का हिंदुस्तानी क्लासिकल
20 अक्तूबर: विंटेज एंड क्लासिक कार-बाइक रैली, उत्तर भारत के 150 डांसरों की प्रस्तुति
21 अक्तूबर: विरासत साधना, विशाल कृष्णा के कत्थक के साथ कुमुद दीवान की ठुमरी
22 अक्तूबर: ललित कला एकेडमी की ओर से पेंटिंग प्रदर्शनी की शुरुआत
23 अक्तूबर: वर्ल्ड हेरिटेज रम्माण का प्रदर्शन, पंडित रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन, वडाली बंधुओं का सूफी संगीत
24 अक्तूबर: मेहर बैंड का हिंदुस्तानी क्लासिक, कविता सेठ का सूफी म्यूजिक
25 अक्तूबर: पंडित विश्व मोहन भट्ट के स्लाइड गिटार की प्रस्तुति
26 अक्तूबर: आदित्य रवि की बांसुरी वादन प्रस्तुति, बिहार और एमपी के कलाकारों का नृत्य
27 अक्तूबर: राजस्थान और हरियाणा के लोक कलाकारों की प्रस्तुति
28 अक्तूबर: यूपी के लोक कलाकारों की प्रस्तुति, मैक्सिको के कलाकारों का बांसुरी वादन
29 अक्तूबर: ललित कला एकेडमी की प्रदर्शनी का समापन, डॉ. रोशन भारती के गीत और गजल
30 अक्तूबर: ग्वालियर घराने का गायन, कव्वाली प्रस्तुति आदि कार्यक्रम
31 अक्तूबर: वहादत रमीज और हुसैन जावेद सिंह का पारंपरिक सूफी संगीत
01 नवंबर: पंडित राजेंद्र गंगनानी और ग्रुप की प्रस्तुति
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...