{"_id":"ca898a938a58d19b0c3784602f543ccf","slug":"save-girl-child-story-of-vaishali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बेटी पर है सभी को नाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बेटी पर है सभी को नाज
जसबीर सिंह/ अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर की वैशाली पर उसके माता-पिता और पूरे क्षेत्र को नाज है। हमेशा से हर क्लास में अव्वल रहने वाली वैशाली आर्य कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में ‘मिस ऑल राउंडर’ रही है।
विज्ञापन
आईएएस बनने की है चाह
इसके अलावा लक्सर स्थित गर्ग डिग्री कॉलेज में बीएससी की डिग्री हासिल कर गढ़वाल विश्वविद्यालय टॉप किया। अब वैशाली आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है और दिल्ली में रहकर इसकी पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
विज्ञापन
वैशाली ठकराल के पिता राजेश्वर ठकराल की लक्सर कस्बे में एक छोटी सी गिफ्ट सेंटर की दुकान है। जबकि माता मीना ठकराल एक निजी स्कूल में टीचर है। वैशाली पर उसके माता-पिता को शुरू से ही नाज रहा है।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
लक्सर स्थित केवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल टॉप कर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया। इसके बाद भी वैशाली में रुड़की में पढ़ते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
रुड़की स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सभी कक्षाओं में टॉपर रहते हुए मिस आल राउंडर बनी। शांतिकुंज की ओर से आयोजित कराई गई भारतीय ज्ञान संस्कृति प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।
सभी कॉलेजों को किया टॉप
इसके अलावा लक्सर स्थित गर्ग डिग्री कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल कर हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों को टॉप कर लिया। यही नहीं बीएड में उम्दा अंक प्राप्त कर केएलडीएवी पीजी कालेज रुड़की में सरकारी सीट पर प्रवेश लिया।
पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत
वैशाली के नाम विभिन्न प्रतियोगिताओं में चार दर्जन से अधिक ट्राफी तथा मेडल भी हैं। लेकिन वैशाली की आखिरी मंजिल आईएएस है। वैशाली सिविल सर्विस पास कर देश की सेवा करना चाहती है।