फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   save girl child story of rishika

अलग होकर बनाई नई पंचायत, बहू को बनाया प्रधान

Wed, 15 Jan 2014 10:56 AM IST
मनीष त्रिपाठी/ अमर उजाला, विकासनगर
मनीष त्रिपाठी/ अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 15 Jan 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
save girl child story of rishika

विकासनगर के खाती ग्राम पंचायत से अलग होकर बनी आस्टा भुनौऊ ग्राम पंचायत के पहले चुनाव में गांव वालों ने अपनी बहू पर भरोसा जताया।

विज्ञापन


गांव में गंदगी के ढेर देखकर विचलित हो गई
मंगलवार को ग्रामीणों ने आपसी रजामंदी से ऋषिका चौहान (23) पत्नी भारू सिंह चौहान को प्रधान चुन लिया। कला वर्ग में स्नातक ऋषिका चौहान पांच साल पहले जब बहू बनकर गांव पहुंची तो गांव में गंदगी के ढेर देखकर विचलित हो गई।

पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद ही ऋषिका ने सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभानी शुरू कर दी। गांव के बड़ों-छोटों को सफाई के लिए जागरूक किया। गांव में पौधे लगाने शुरू किए। उनकी मेहनत रंग लाई और गांव में हरियाली नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री

ऋषिका के साहस, नेतृत्व क्षमता और कुछ कर गुजरने की ललक देखकर ग्रामीणों ने उसे गांव के विकास की जिम्मेदारी सौंप दी। ग्रामीणों का कहना है कि ऋषिका सभी की मदद करती है।

पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय

गांव के विकास और फिजूलखर्ची रोकने की बात आई तो सभी ने ऋषिका के नाम पर सहमति दी।

पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...

ऋषिका के पति भारू सिंह चौहान का कहना है कि ऋषिका परिवार का भली तरह ध्यान रखने के साथ सामाजिक कार्य करती है। मेरा उसे पूरा समर्थन है। भारू किसानी करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

ग्राम पंचायत एक नजर में
हाल ही में खाती ग्राम पंचायत से अलग होकर बनी आस्टा भुनौऊ ग्राम पंचायत में 24 परिवार हैं। गांव की वर्तमान जनसंख्या 340 हैं, जिसमें 221 वोटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed