{"_id":"85139885ff23e92525f645efd9253f1a","slug":"saturday-weather-update-of-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में जानिए शनिवार के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक में जानिए शनिवार के मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे से हो सकती है। वहीं देर रात राजधानी पूरी तरह कोहरे में डूबी रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेशभर में उच्च पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मौसम साफ रहा। राजधानी में भी सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं से तापमान कुछ नीचे चला गया।
विज्ञापन
आज मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा आ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है। राजधानी में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 7.3 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।