{"_id":"7895814bb86efefe05e8d6fa0b2e309b","slug":"saturday-in-the-rain-on-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को दून में बरसेंगे मेघा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को दून में बरसेंगे मेघा?
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से अधिक बारिश हुई। पंतनगर में इसका रिकार्ड 59.6 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, राजधानी दून में भी दोपहर के वक्त हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। लोगों को चुभती धूप और उमस से राहत मिली। शनिवार को भी मौसम का यह रंग बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अधिक गरज के साथ बारिश
विशेषकर दक्षिणी उत्तराखंड (कुमाऊं) के कुछ हिस्सों में मध्यम से अधिक गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसका माप 40-60 मिलीमीटर के बीच रहने की संभावना है।
प्रदेश के अन्य स्थानों पर पांच से लेकर 30 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। दून की बात करें तो यहां सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
बादल छाए रहने की उम्मीद
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 63 रहा। मुक्तेश्वर में वर्षा का माप 0.8 रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी राजधानी में अधिकांशत: बादल छाए रहने की उम्मीद है।
मध्यम से अधिक बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।