{"_id":"70d6f54b6993f20fe6e672dd7ad1b6a3","slug":"samwasini-return-to-her-home-with-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 वर्षों की तपस्या पूरी, बेटा-दामाद संग लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 वर्षों की तपस्या पूरी, बेटा-दामाद संग लौटी घर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 साल तक रो-रोकर जिस मां ने अपने आंखों की रोशनी गंवा दी, आज उसे मानो कुदरत ने सूद समेत सब लौटा दिया। नेपाल की संवासिनी शुक्रवार सुबह जब कोटद्वार के लिए निकली तो चेहरे पर वर्षों के दुख की जगह खुशी थी। बूढ़े कंधों में वो थकावट न थी। दाईं तरफ बेटा था और बाईं तरफ दामाद। खुशी-खुशी पुलिस अभिरक्षा में वह कोटद्वार के लिए रवाना हो गई। वैसे, नारी निकेतन प्रबंधन ये चुस्ती पहले दिखाता तो इस मां को बहुत पहले उसका परिवार मिल गया होता।
विज्ञापन
विदाई पर रो पड़ीं संवासिनियां
शुक्रवार सुबह आठ बजे नारी निकेतन प्रबंधन ने सारी कागजी कार्रवाई कर दी थी। नारी निकेतन की दूसरी संवासिनियों ने उसे विदाई दी। विदा करते वक्त सब रो पड़ीं। बूढ़ी मां ने उन्हें भी जल्दी से अपने परिवार में पहुंचने के लिए दुआ दी। जो छोटी थीं उनके सिर पर हाथ फेरा।
विज्ञापन
मां की तरह उन्हें खुश रहने के कुछ मशविरे भी दिए, फिर बेटे और दामाद के साथ घर के लिए चल दी। वह दोपहर को कोटद्वार पहुंचीं। वहां भी सारी कागजी कार्रवाई पूरी थी। बस खानापूरी होनी थी जो चंद मिनट में हो गई। बाद में सब हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार पहुंच कर यहां से उन लोगों ने नेपाल सीमा तक जाने के लिए बस पकड़ ली।
विज्ञापन
2007 में पहुंची थी दून
अपर सचिव मनोज चंद्र ने बताया कि महिला को वर्ष 2007 में दून नारी निकेतन भेजा गया था। सुबह उनके यहां से निकलने के बाद बराबर खैरियत ली जाती रही। बिहार और दूसरे प्रदेश की कुछ और संवासिनियां हैं, उनके घर-पते की भी जानकारी ली जा रही है।