{"_id":"5100b8e2e902180ade388b7fc9c83cf8","slug":"samwasini-molestation-matter-in-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवासिनियों के उत्पीड़न का मामला पहुंचा हाईकोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवासिनियों के उत्पीड़न का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून नारी निकेतन में हुए संवासिनियों के यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर हाईकोर्ट की निगरानी में जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
याची ने नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों की स्थिति में सुधार के लिए भी कदम उठाने की अर्जी लगाई है। इस प्रकरण में अगली सुनवाई मार्च में होगी।
मुख्य न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता शिवांगी गंगवार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों की स्थिति में सुधार के लिए मांग की।
विज्ञापन
याचिका में कहा कि नारी निकेतन में हुए यौन उत्पीड़न की जांच के लिए हाईकोर्ट की निगरानी में कमेटी गठित की जाए। याचिका में यह भी कहा गया कि सरकार की ओर से संवासिनियों पर खर्च के लिए 1600 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जो बहुत कम है। अत: उसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
याची ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के लिए अलग आवास बनाने तथा राज्य के प्रत्येक जिले में नारी निकेतन खोले जाने की मांग की। खंडपीठ इस मामले की सुनवाई मार्च में करेगी।