फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samwasini admitted in hospital.

देहरादून: तीन और संवासिनियां पहुंचीं अस्पताल

Thu, 31 Dec 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Dec 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
samwasini admitted in hospital.

देहरादून नारी निकेतन की बीमार संवासिनियों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


बुधवार को भी तीन संवासिनियों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमजोरी के चलते चक्कर, डायरियाल और पेट में सूजन की शिकायत पर पहुंची संवासिनियों की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। पहले से अस्पताल में भर्ती सभी आठ संवासिनियों की हालत फिलहाल स्थिर है।

बता दें कि बीते शुक्रवार और शनिवार को दो संवासिनियों की मौत के बाद से हर दिन किसी न किसी संवासिनी को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अब तक दून अस्पताल में 11 संवासिनियां भर्ती कराई जा चुकी है। दून अस्पताल में इनके इलाज के लिए अलग वार्ड ही बना दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को नारी निकेतन से तीन संवासिनियों कुमकुम (33), रेनू (45) और कोमोलिका (25) को दून अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। इएमओ डा. राहुल जोशी ने बताया कि कुमकुम को कमजोरी के कारण बार-बार चक्कर आ रहे हैं। रेनू को डायरिया और कोमोलिका को पेट में सूजन की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दूसरी ओर, पहले से अस्पताल में भर्ती शालिनी (45), कुसुम (35), आसमां (40), हिना (22), रामदुलारी (40), इंद्रावती (25), कंचन (45) और रजिया (36) की हालत स्थिर है। संवासिनियों की देखरेख कर रहे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. केसी पंत ने बताया कि फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

लगातार देखभाल और दवाओं से उनकी तबियत में सुधार हुआ है। खाने और दवाओं का नियमित ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी संवासिनियों में खून की कमी (एनीमिया) के कारण ज्यादा दिक्कत हो रही है।

किशोर उपाध्याय ने जाना हाल
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी संवासिनियों का हाल-चाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।


किशोर ने कहा कि वह संवासिनियों के लिए स्थायी मनोचिकित्सक की नियुक्ति के लिए सीएम से आग्रह करेंगे। उनके साथ नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed