{"_id":"cc5fcb33080d9bc5a284b22d77945952","slug":"salman-khurshid-again-attack-on-narendr-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहावरों की समझ नहीं, चले हैं देश संभालनेः खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहावरों की समझ नहीं, चले हैं देश संभालनेः खुर्शीद
देहरादून/आफताब अजमत
Updated Sat, 17 Aug 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। सलमान ने मोदी को यह कह कर कटघरे में खड़ा कर दिया कि जब उन्हें मुहावरों की समझ नहीं है तो वो देश क्या संभालेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा था कि मोदी कुएं के मेंढक हैं। अभी-अभी बाहर निकले हैं। क्या करना है, इसे लेकर वे भ्रमित हैं। इसके जवाब में भाजपा की तरफ से सलमान खुर्शीद को कॉकरोच बताया गया था।
विज्ञापन
दून यूनिवर्सिटी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ केवल युद्घ ही विकलप नहीं है। विदेश मंत्री ने बताया कि युद्घ के बाद भी बातचीत करनी पड़ती है। इसलिए अगर संभव है तो बातचीत से ही विकल्प निकाल लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की जरूरत नहीं
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बहुगुणा ने कहा कि उनके प्रदेश की उपलिब्ध्यों को बताने के लिए किसी अमिताभ बच्चन की जरूरत नहीं है। यहां का हर युवा इस प्रदेश का ब्रांड अंबेसडर है।