फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sainik pramukh will monitor government work.

सैनिक प्रमुख करेंगे सरकारी कार्यों की निगरानी : तरुण

Fri, 20 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 May 2016 10:26 AM IST
सार

  • पूर्व सैनिक संगठन के किए सार्वजनिक सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास 
  • युद्ध स्मारक के लिए संघर्ष करने पर सांसद तरुण विजय का हुआ अभिनंदन

विज्ञापन
sainik pramukh will monitor government work.
तरुण विजय - फोटो : AmarUjala

विस्तार

पूर्व सैनिक संगठनों ने प्रदेश में युद्ध स्मारक के लिए संघर्र्ष करने पर बृहस्पतिवार को जोहड़ी गांव में सांसद तरुण विजय का अभिनंदन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद तरुण विजय ने कहा कि प्रदेश के हर दूसरे घर से सैनिक होने के बावजूद यहां के नेता शहीदों के लिए दो इंच जमीन नहीं दे पाए। हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री परिकर के आभारी रहेंगे, जिन्होंने निर्णय लेकर युद्ध स्मारक (शौर्य स्थल) का शिलान्यास कर दिया।
विज्ञापन


ये हैं सैनिक प्रमुख
सांसद ने कहा कि प्रदेश में सैनिकों का सम्मान बढे़ इसके लिए वे सैनिक बहुल क्षेत्रों में अधिकतम सांसद निधि दे रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में सैनिक प्रमुख नियुक्त किए गए हैं, जो वहां के समाज का गैर राजनीतिक नेतृत्व और सरकारी कार्यों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवान जब भर्ती के लिए आते हैं तो उनको फुटपाथ पर रात बितानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि जवानों की भर्ती से पूर्व अभ्यर्थियों को सेना, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों या अन्य किन्हीं स्थानों में भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को सम्मान से रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाए।

चार लाख रुपये की सांसद निधि दी
इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन के किए सार्वजनिक सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास भी किया। सामुदायिक केंद्र के लिए चार लाख रुपये की सांसद निधि प्रदान की। मौके पर सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन आरडी शाही, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, प्रधान दुष्यंत गौतम, भाजपा नेता जोगिंदर पुंडीर, राजकुमार जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और महिलाएं उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed