{"_id":"5c167aac432befcd3d7e3034a11a03b7","slug":"sabji-mandi-will-be-shift-some-other-place-says-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी नई मंडी : हरक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी नई मंडी : हरक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सब्जी मंडी पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद अब इसके विस्थापन की तैयारी है। फल सब्जी मेले का उद्घाटन करने आए कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि मंडी के लिए नई जगह की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में मेडिकल कालेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मंडी की जो देनदारी है उस पर राज्य सरकार 50 फीसदी अनुदान देगी। कृषि मंत्री ने कहा कि नई मंडी के लिए सरकार ने 22 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं, इस मौके पर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार के पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिली है। वहां जिला पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस का ही बनेगा।
विज्ञापन
फसलों को जंगली जानवरों से रोकने की व्यवस्था
कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने आढ़तियों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कम जगह पर अधिक मुनाफा कमा सकें इसके लिए विभिन्न योजनाओं को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों के नुकसान से बचाने के लिए 56 करोड़ की घेरबाड़ की योजना है। इसमें किसान को एक लाख रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में चाय बागान के एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल को बढ़ाकर 10 हजार हेक्टेयर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार साल पहले इस स्थान पर कोई आने को तैयार नहीं था। इस तरह के मेले से यहां लोगों की आवाजाही शुरू होगी। कार्यक्रम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, मंडी समिति सचिव दिग्विजय सिंह देव आदि मौजूद रहे।
इनका है कहना
सरकार ने नई मंडी में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा है। अभी यह फाइनल नहीं है। यदि यहां नर्सिंग कॉलेज खोलते हैं तो इसके बदले हमने 400 बीघा जमीन और 30 करोड़ रुपये की मांग की है।
-रविंद्र आनंद, मंडी समिति अध्यक्ष