फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saansad adarsh gram yojna in uttarakhand.

सांसद आदर्श ग्रामों पर 50-50 मोड में आए हरीश रावत

Sat, 09 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
saansad adarsh gram yojna in uttarakhand.

मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि सांसदों ने आदर्श ग्राम चुन तो लिए लेकिन वहां के विकास में उनका योगदान न्यून है। इन गांवों में सारा विकास कार्य राज्य सरकार ने कराया है, लेकिन अब फिफ्टी-फिफ्टी चलेगा।

विज्ञापन


आधा पैसा राज्य सरकार देगी और आधा पैसा सांसदों को अपनी निधि से देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए बताया कि एक सांसद ने अभी डेढ़ हफ्ता पहले ही गांव का चयन किया है।
विज्ञापन


अन्य राज्यों से बेहतर
मुख्यमंत्री के अनुसार, सांसद आदर्श ग्राम योजना के मामले में उत्तराखंड की स्थिति हरियाणा, पंजाब से भी बेहतर है। उत्तराखंड की प्रगति 35 प्रतिशत है, जबकि कुछ राज्य में पांच फीसदी और किसी में शून्य है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी उत्तराखंड की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नौ करोड़ हुए खर्च
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए 28 करोड़ रुपये राशि का प्रावधान किया है। इसमें से 15 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं, जबकि नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। चयनित गांवों में राज्य सरकार द्वारा ही व्यय किया गया है।


सांसद निधि से बहुत कम पैसा दिया गया। भविष्य में सांसदों के साथ 50:50 के अनुपात में भागीदारी से ही इन गांवों में काम किया जाएगा। प्रकोष्ठ का गठन करके हर तीसरे माह राज्य स्तर पर इन गांवों में विकास कार्य की समीक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed