फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Russian old woman dies during singing bhajan in Durga temple

जगदंबा महायज्ञ में भजन-कीर्तन के समय 74 साल की रूसी महिला की मौत, लोग मान रहे मां का अशीर्वाद

Thu, 28 Sep 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Sep 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
Russian old woman dies during singing bhajan in Durga temple

चिलियानौला स्थित हैड़ाखान आश्रम में जगदंबा महायज्ञ में भाग लेने पहुंची रूस की श्रद्धालु तमारा (74 वर्ष) की भजन-कीर्तन करते हुए ही मौत हो गई। 20-25 सालों से लगातार यहां आ रही तमारा बुधवार की रात भजन-कीर्तनों पर झूमते वक्त अचानक गिर पड़ीं।

विज्ञापन


उसको राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने रूसी दूतावास को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल प्रशासन को अब दूतावास के प्रपत्रों का इंतजार है। वहीं लोग इसे मां का आशीर्वाद मान रहे हैं। उनका कहना है कि नवरात्रों में मां का गुणगान करते हुए मौत होने पर मां ने उन्हें मोक्ष प्रदान किया है।
विज्ञापन


इन दिनों हैड़ाखान आश्रम में विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ चल रहा है। तमाम विदेशी भक्तों के साथ तमारा (हिंदी नाम रामप्यारी) भी कुछ दिन पहले यहां आई। बुधवार की रात दूसरे श्रद्धालुओं के साथ तमारा भी भजन-कीर्तनों पर झूम रही थी। इसी दौरान अचानक वह गिर गई, उसका सिर पीछे की तरफ से बाबा की गद्दी के नीचे टकरा गया और वह बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूट-कूट कर भरा था सेवाभाव

Russian old woman dies during singing bhajan in Durga temple

लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल के अधीक्षक डा. डीएस नेई ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए पुलिस से अभी तक कोई आदेश नहीं आए हैं। कोतवाल एससी जोशी ने बताया कि सूचना दूतावास को भेज दी गई है। दूतावास से सूचना मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। हालांकि हृदय घात से मौत की आशंका जताई जा रही है।

तमारा में सेवाभाव का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। दंत रोग विशेषज्ञ तमारा नवरात्रियों में यहां पहुंचती तो दांत दर्द के रोगियों का उपचार करती थीं। हैड़ाखंडी समाज के प्रशासनिक सलाहकार बीएस राणा ने बताया कि वह लंबे समय से यहां आ रही थीं, इस बार जब वह यहां पहुंची तो उसने बताया कि वह बीमार है और दवाइयां चल रही हैं। इस बार के नवरात्र में बाबा का बुलावा आ जाता तो अच्छा होता। बुधवार की रात तमारा की सचमुच मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed