{"_id":"59f7f5804f1c1bee688b8567","slug":"run-for-unity-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में दौड़ी देवभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में दौड़ी देवभूमि
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
run for unity
- फोटो : sunit / amarujala dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजधानी देहरादून राज्य के कई इलाकों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
देहरादून में विधानसभा से राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई गणमान्य रैली को हरी झंडी दिखाया। इसके अलावा किसान भवन, नगर निगम, पवेलियन ग्राउंड से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका समापन पुलिस लाइन में किया गया, जहां पर राज्यपाल प्रतिभागियों को संबोधित किया।
इसके मद्देनजर मंगलवार को शहर में कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पवेलियन ग्राउंड से चलने वाली रैली ने लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक, एमकेपी चौक, गुरुनानक तिराहा, रेसकोर्स चौक, पीएनबी तिराहा, सूरी चौक, बन्नू स्कूल चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन गेट नं. 2 से प्रवेश किया।
विज्ञापन
नगर निगम परिसर से चलने पर रैली ने दून चौक, एमकेपी चौक, गुरुनानक तिराहा, रेसकोर्स चौक, पीएनबी तिराहा, सूरी चौक, बन्नू स्कूल चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन गेट नं. 2 से प्रवेश किया। उधर, हल्द्वानी सहित गढ़वाल के कई इलाकों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन