फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Church Religion Conversion News: SC-ST section on BJP and VHP leaders

रुड़की चर्च में बवाल मामला: भाजपा और विहिप नेताओं पर भी लगी एससी-एसटी की धारा

Thu, 07 Oct 2021 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 09:47 PM IST
सार

रविवार सुबह सोलानीपुरम स्थित चर्च में घुसकर सैकड़ों लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की थी। चर्च में प्रार्थना कर रहीं महिलाएं और पुरुष घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Roorkee Church Religion Conversion News: SC-ST section on BJP and VHP leaders
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की के चर्च में तोड़फोड़, मारपीट, डकैती के बाद अब भाजपा और विहिप नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एससी-एसटी की धारा भी बढ़ा दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मुकदमों की जांच सीओ विवेक कुमार करेंगे। उन्होंने देहरादून में भर्ती घायल युवक के बयान दर्ज किए। जल्द ही पुलिस दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

विज्ञापन


रविवार सुबह सोलानीपुरम स्थित चर्च में घुसकर सैकड़ों लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की थी। चर्च में प्रार्थना कर रहीं महिलाएं और पुरुष घायल हो गए थे। एक युवक की गंभीर हालत देखते हुए देहरादून रेफर किया गया था। पुलिस ने चर्च संचालिका की तहरीर पर भाजपा और विहिप के सात नेताओं को नामजद करते हुए ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में दूसरे पक्ष की आदर्श नगर निवासी महिला ने तहरीर देकर चर्च से जुड़े लोगों पर दो-दो लाख रुपये और नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर चर्च संचालिका समेत दस लोगों पर मारपीट, डकैती, छेड़खानी और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में चर्च से जुड़े लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर एससी-एसटी की धारा बढ़ाने की मांग की थी। सीओ विवेक कुमार ने देहरादून के अस्पताल में भर्ती युवक के बयान लिए। इसके बाद भाजपा और विहिप नेताओं समेत अज्ञात लोगों पर भी एससी-एसटी की धारा बढ़ा दी गई। अब दोनों मामलों की जांच सीओ विवेक कुमार ही करेंगे। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च पर पुलिस का कड़ा पहरा
सोलानीपुरम स्थित चर्च पर घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस के जवान चर्च के बाहर तैनात हैं। वहीं, खुफिया विभाग भी चर्च के जुड़े लोगों से लगातार संपर्क में है और तमाम जानकारी जुटा रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए कई लोगों ने शहर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed