{"_id":"090402b980ba9ecd311c111037b9f636","slug":"road-accident-at-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बना सैड-डे, इनोवा खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बना सैड-डे, इनोवा खाई में गिरी
अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के यात्रियों को लेकर धनोल्टी से मसूरी लौट रही इनोवा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की 'टॉनिक' से भाजपा में आई जानश
इस हादसे में इनोवा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और 108 की मदद से घायलों को लंढौर कम्युनिटी अस्पताल लाया गया। घायलों में चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घायलों को दून रेफर कर दिया
गंभीर रूप से घायल चालक ललित भदोई पुत्र ओमप्रकाश निवासी सपेरा बस्ती राजपुर देहरादून को दून रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
पढ़ें, बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी
घायलों में आशीष पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी शिवपुरी वाराणासी, मोहम्मद सादिक पुत्र अब्दुल सादिक शिवपुरी वाराणासी और अमरीष दुबे पुत्र रसिक लाल निवासी सन इन स्नो होटल मसूरी शामिल हैं।
पढ़ें, अपनी पानी की टंकी को ऐसे बनाए पावरहाउस
पुलिस ने बताया कि सुआखोली के पास दुर्घटनाग्र्स्त इनोवा यूके 07 टीए 7188 में सवार महिलाओं को सुआखोली में उतार दिया गया था। वाराणासी से लगभग 40 लोगों का ग्रुप घूमने के लिए मसूरी आया हुआ है। ये लोग लाइब्रेरी स्थित होटल सन इन स्नो में ठहरे हैं।
चालक ने शराब का सेवन किया
ये लोग रविवार को लगभग सात कारों में सवार होकर बर्फबारी देखने धनोल्टी गए हुए थे। बताया जाता है कि धनोल्टी से लौटते वक्त इनोवा चालक ने शराब का सेवन कर लिया। जब महिलाओं को इसका पता चला वे इनोवा से उतरकर दूसरी कार में सवार हो गईं।
पढ़ें, उधार लेकर विश्व चैंपियन बना उत्तराखंड का यह सितारा
बताते हैं कि दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद के लिए काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार भी आगे आए। उन्होंने दो घायलों को अपनी कार से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया।