फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   river rafting rate increase.

अब गंगा में राफ्टिंग करना होगा महंगा

Fri, 15 Jan 2016 03:48 PM IST
डॉ. योगेश योगी/ अमर उजाला, देहरादून
डॉ. योगेश योगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jan 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
river rafting rate increase.

गंगा में राफ्टिंग करना अब महंगा होने जा रहा है। राफ्टिंग पर 20 प्रतिशत मनोरंजन कर लगेगा। शासन की ओर से आदेश जारी करने के बाद मनोरंजन कर विभाग की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। राफ्टिंग कराने वालों का डाटा जुटाया जा रहा है। ऋषिकेश क्षेत्र का राफ्टिंग ट्रैक देश के बेहतरीन ट्रैक में से एक है।

विज्ञापन


देहरादून के ऋषिकेश के साथ ही उससे सटे पौड़ी और टिहरी जिलों के क्षेत्रों से गंगा में राफ्टिंग की जाती है। कौडियाल से ऋषिकेश के बीच कई जगहों से राफ्ट गंगा में उतारी जाती हैं। मैरिन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, फूलचट्टी, गरुड़चट्टी और गोवाबीच आदि प्वाइंट से पर्यटक राफ्ट लेकर गंगा में उतरते हैं।
विज्ञापन


गंगा रिसोर्ट तक राफ्टिंग की जाती है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच राफ्टिंग को लेकर काफी रोमांच रहता है। इस क्षेत्र में करीब 150 राफ्टिंग संचालक हैं। दूरी के लिहाज से प्रति पर्यटक 300 से लेकर 800 रुपये का शुल्क वसूला जाता है। 20 प्रतिशत मनोरंजन कर लगने से राफ्टिंग करना 60 रुपये से लेकर 160 रुपये तक महंगा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन कर विभाग के सहायक आयुक्त वीपी रावत ने बताया कि राफ्टिंग पर 20 प्रतिशत मनोरंजन कर लगाने का शासनादेश मिल गया है। देहरादून जिले के अंतर्गत कम ही राफ्टिंग संचालक हैं। टिहरी और पौड़ी जिलों में इनकी संख्या ज्यादा है। वन विभाग से राफ्टिंग संचालकों का डाटा मांगा जा रहा है। इनका पंजीकरण करने के बाद मनोरंजन कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed