फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   river mandakini_kedarnath_rudrprayag

केदारनाथ के बाद अब घरों पर मंदाकिनी की नजर!

Sat, 16 Nov 2013 07:55 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Nov 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
river mandakini_kedarnath_rudrprayag

उत्तराखंड आपदा में मंदाकिनी नदी ने बड़ी भूमिका निभाई थी। मंदाकिनी के प्रवाह बदलने से केदारनाथ में भारी तबाही हुई थी। अभी भी मंदाकिनी का प्रकोप जारी है। जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर सिल्ली कस्बा आपदा से बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। यहां मंदाकिनी नदी का तल लगभग 12 मीटर उठ चुका है।

विज्ञापन


पानी कम होने के बावजूद नदी भवनों के बगल से बह रही है। सिल्ली और विजयनगर जैसी ही स्थिति सोनप्रयाग, चंद्रापुरी, सौड़ी, बेडूबगड़, बनियाड़ी, चाका, जवाहरनगर, गंगानगर और सुमाड़ी बाजार की है। केदारनाथ जलप्रलय से आई बाढ़ के कारण मंदाकिनी नदी का तल (रिवर बेड) कई स्थानों पर 20 से 40 फीट ऊपर उठ चुका है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर आशंकित
दिक्कत यह है कि नदी में भारी मात्रा में रेत, पत्थर (सिल्ट) जमा होने के कारण पानी का रुख बस्तियों की ओर है। अभी तक नदी से कटाव रोकने के लिए तटबंध (चेकडेम) नहीं बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति में आपदा से किसी तरह बचे घरों में रह रहे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बरसात पड़ेगी भारी
यहां समय रहते बचाव के प्रबंध नहीं किए गए तो अगले की वर्ष बरसात इन गांवों पर भारी पड़ सकती है। पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख रमेश बेंजवाल, व्यापार संघ महामंत्री देवी प्रसाद गोस्वामी का कहना है कि आपदा में मकान बह गया है। अब जो जमीन बची है, वहां मकान बनाना चाह रहे हैं। लेकिन नदी का स्तर काफी ऊपर होने के कारण डर लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed