फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ritu reaches delhi

जेपी जोशी प्रकरणः दून नहीं आई रितु

Mon, 09 Dec 2013 10:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Dec 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
ritu reaches delhi

यौन शोषण प्रकरण की अहम कड़ी मानी जा रही कांग्रेस नेत्री रितु कंडियाल दिल्ली लौट आई है, लेकिन दून नहीं पहुंची।

विज्ञापन


पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान

माना जा रहा है कि दून आने से पहले वह खुद के लिए सुरक्षा घेरा तैयार कर लेना चाहती है। फिलहाल दुबई से लौटकर वह दिल्ली में ही रहकर अपने अधिवक्ताओं से राय मशविरा कर रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में रितु को क्लीन चिट

बता दें कि एएसपी ममता बोहरा के नेतृत्व वाली जांच टीम ने कुछ दिन पूर्व रितु से संपर्क किया था। उसे जांच में मदद के लिए दून बुलाया गया था। प्रारंभिक जांच में रितु को क्लीन चिट दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'

इसके बाद रितु दुबई से दिल्ली और फिर सीधे दून आने के लिए तैयार थी। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने लगी। इसके बाद रितु ने रणनीति बदल ली है।


खबर है कि वह दिल्ली पहुंच चुकी है, लेकिन अभी दून नहीं आ रही। सूत्रों के मुताबिक अब वह कानूनी जानकारों की मदद से ही अगला कदम उठाएगी। बताया जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार तक रितु दून आ सकती है।

गेस्ट हाउस कर्मियों के बयान दर्ज
एएसपी ममता बोहरा ने सोमवार को नैनीताल गेस्ट हाउस में तैनात कर्मचारी और एक सिपाही के बयान आराघर चौकी (देहरादून) में दर्ज किए।

पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह

पीड़ित युवती ने जिस दिन जेपी जोशी द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया है, उस दिन ये कर्मी वहां तैनात बताए गए हैं। जांच टीम ने सिपाही और कर्मचारी से गेस्ट हाउस में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों और जोशी के साथ मौजूद युवती के बारे में जानकारी जुटाई।

नीरज की रिमांड मांगेगी पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल गए नीरज चौहान की पुलिस रिमांड चाहती है।

इसके लिए पुलिस सोमवार को न्यायालय में अर्जी दाखिल कर सकती है। दरअसल, प्रकरण में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस नीरज से भी पूछताछ करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed