फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Car Accident in Chilla Bairaj Road, one died and Two injured

ऋषिकेश: चीला बैराज मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 Aug 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को रात करीब आठ बजे हुई। घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Rishikesh News: Car Accident in Chilla Bairaj Road, one died and Two injured
कार हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में चीला बैराज मोटर मार्ग पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची चीला चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब करीब आठ बजे वाहन संख्या यूके 08 AC - 9811 i10 ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान कार चीला पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से सचिन सैनी (35) पुत्र राजकुमार निवासी रसूलपुर तेलीवाला थाना कलियर हरिद्वार की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आशीष उपाध्याय 35 पुत्र मदन निवासी नवोदय नगर शिवरत्न सीटी हरिद्वार, को गम्भीर चोट आई है। राहुल कुमार 34 पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी नारसन कलां थाना मंगलौर हरिद्वार को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को 108 की मदद से जीडी अस्पताल हरिद्वार उपचार के लिए भेजा गया।

कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

रुड़की हाईवे पर अनियंत्रित कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिक्शा सवार दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जलालपुर निवासी अफजाल (50) ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार दोपहर वह गांव से दो महिलाओं सायराना और बतूल को लेकर लंढौरा जा रहे थे। जैसे ही उनका रिक्शा नगला इमरती गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा हाईवे पर जाकर पलट गया। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अफजाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed