फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: 14 school children injured after loader overturn

ऋषिकेश: लोडर पलटने से 14 स्कूली बच्चे हुए घायल, एक छात्रा की हालत बिगड़ी, एम्स रेफर

Mon, 06 Sep 2021 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

Rishikesh Accident News:  करीब ढाई बजे उद्यान विभाग का एक लोडर वाहन क्यारा जमोला गांव से सामान छोड़कर वापस गूलर की ओर आ रहा था। स्कूल के पास 22 बच्चे लोडर में बैठ गए। बांसकाटल और टिपरी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन
Rishikesh News: 14 school children injured after loader overturn
स्कूल से लौट रहा लोडर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में गूलर-पावकी देवी रोड पर बांसकाटल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक छोटा लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक और 14 स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजेगांव में भर्ती कराया। वाहन में 22 स्कूली बच्चे सवार थे। उधर, सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई छात्रा मोनिका पुत्री प्यारेलाल, निवासी ग्राम भैरगिड, थाना मुनिकीरेती का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। एम्स में छात्रा का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय निवासी भरत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार के बच्चों की छुट्टी हुई। इस दौरान करीब ढाई बजे उद्यान विभाग का एक लोडर वाहन क्यारा जमोला गांव से सामान छोड़कर वापस गूलर की ओर आ रहा था। स्कूल के पास 22 बच्चे लोडर में बैठ गए।
विज्ञापन


बांसकाटल और टिपरी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मोनिका पुत्री प्यारेलाल, मनीषा कैंतुरा पुत्री किशन सिंह, रेशमा कैंतुरा पुत्री दीवान सिंह, सचिन पुत्र दीवान सिंह, गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह, पार्वती पुत्री राजेंद्र सिंह, सचिन पुत्र जगमोहन सिंह, शीतल पुत्री रमेश सिंह, रिंकी पुंडीर पुत्री गजे सिंह, सुभाष कैंतुरा पुत्र गजे सिंह, अनीता पुंडीर पुत्री भगवान सिंह, अंजली कैैैंतुरा पुत्री मोर सिंह, अनीश पुंडीर पुत्र मकान सिंह, राहुल पुत्र शोभन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बच्चे बांसकाटल और भैरगिड गांव निवासी हैं। कुछ बच्चों को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजेगांव में भर्ती किया गया। वहीं आठ बच्चों को 108 सेवा की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भर्ती किया गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकीह सूचना मिली सब घटना स्थल की ओर भागे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई।


मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चालक विजय शर्मा पुत्र प्रद्युमन शर्मा निवासी चंद्रमणी नयागांव देहरादून की सूझबूझ से बड़ा हादसा घटित होने से बच गया। चालक ने बताया कि जैसे ही उनका वाहन अनियंत्रित होने लगा तो उन्होंने अपना वाहन पहाड़ी पर टकरा दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed