'कबाड़ियों' के लिए निकाला ऑनलाइन विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में इन दिनों नगर निगम और कबाड़ी ठेकेदारों के बीच तनातनी चल रही है। नगर निगम ने बीते दिनों कबाड़ियों के लिए दिए गए टेंडर की जानकारी वेबसाइट और अंग्रेजी अखबारों में देकर इस तनातनी को और हवा दे दी है।
अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप
नगर निगम के इस रवैये से नाराज कबाड़ियों ने शुक्रवार को नगर निगम में जमकर हंगामा किया। उन्होंने निगम के एक नेता और अधिकारियों पर मिलीभगत से टेंडर करने का आरोप लगाया।
नगर निगम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी स्ट्रीट लाइटों की खराब आठ हजार चोकों का टेंडर होना था। शुक्रवार को टेंडर आवेदन जमा करने का आखिरी दिन था, लेकिन जब कबाड़ी ठेकेदार फार्म लेने निगम गए तो वहां पर काउंटर बंद मिला। तभी कबाड़ी ठेकेदारों को पता चला कि एक ठेकेदार को एक से ज्यादा फार्म दिए गए है। इस पर कबाड़ियों ने वहां पर हंगामा कर दिया।
पार्षद अरुण खन्ना ने आरोप लगाया कि निगम में एक नेता और अधिकारी की मिली भगत से दस लाख के कबाड़ को बेचने के लिए यह पूरा खेल हुआ है। हंगामा करने वाले पार्षदों में मंसूर अली, फरीक अहमद, शैफ अली, मुस्तकीन, फारूक खान, नसीमुद्दीन, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
होगा आंदोलन
कबाड़ियों ने चेतावनी दी है कि अगर टेंडर स्थगित न किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को दुबारा निगम में आकर पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराकर जांच की मांग की जाएगी।