{"_id":"a9ca7573a58d0b0272cad86c69fe7f58","slug":"ramdev-s-close-has-not-gone-ramdev-modi-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"'करीबियों को रास नहीं आ रहा रामदेव का मोदी प्रेम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'करीबियों को रास नहीं आ रहा रामदेव का मोदी प्रेम'
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 26 Oct 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले ढाई वर्षों से बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ देशभर में चर्चा है। चर्चा योग के साथ-साथ अनेक बंदिशों को लेकर चल रही है। जबसे बाबा ने रामलीला ग्राउंड में चार जून 2011 को हल्ला बोला था, तब से केंद्र सरकार उनके पीछे पड़ गई है।
विज्ञापन
इसका असर पतंजलि परिवार के भीतरी कामकाज पर भी कम नहीं पड़ा है। पतंजलि योग पीठ के सभी पदाधिकारियों को बाबा का मोदी प्रेम रास नहीं आ रहा।
पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड
विज्ञापन
पतंजलि परिवार के गैर भाजपाई लोग हैरान
याद रहे कि देशभर के लोग योग और प्राणायाम के कारण बाबा से जुड़े थे, राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए नहीं। अब जब बाबा खुलकर भाजपा खेमे में आ गए हैं और भाजपा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लगी है, पतंजलि परिवार के गैर भाजपाई लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
उनमें से बहुत से बाबा के प्रतिष्ठानों से किनारा करने का भी मन बना रहे हैं। हाल ही में बाबा के मुखपत्र योग संदेश के संपादक जयशंकर मिश्र संस्थान छोड़कर चले गए हैं।
पढें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित, कुर्की के निर्देश
पदाधिकारी भी चिंतन के दौर से गुजर रहे
यही मनोदशा कुछ अन्य उच्च पदाधिकारियों की भी बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के एक पदाधिकारी भी चिंतन के दौर से गुजर रहे हैं।
बाबा पतंजलि योग पीठ से निरंतर बाहर हैं। अब लोकसभा चुनाव तक न लौटने की बात कह रहे हैं। इसी बीच पतंजलि योग पीठ को अनेक नोटिस भी झेलने पड़े हैं। हाल ही में रामभरत प्रकरण के कारण प्रतिष्ठान की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है।
पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले
पीड़ित कर्मचारी भी मुंह खोलने लगे
यद्यपि बाबा इसे कांग्रेस का षड्यंत्र बता रहे हैं किंतु कई ऐसे अन्य पीड़ित कर्मचारी भी मुंह खोलने लगे हैं, जिन्हें हाल ही में पतंजलि से हटाया गया अथवा हटना पड़ा।
इस संबंध में कोई पदाधिकारी यद्यपि मुंह खोलने को तैयार नहीं, किंतु भीतर की सुरसुराहट अब अधिक मुखर होकर बाहर आ रही है। पतंजलि योग पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का मानना है कि पतंजलि के भीतर ऐसा कुछ नहीं है, जो छिपाया जा रहा हो।