फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnath LBS IAS academy visit mussoorie

'भारत-पाक के बीच रिश्ते नहीं हो सकेंगे सामान्य'

Thu, 21 Aug 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 21 Aug 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
rajnath LBS IAS academy visit mussoorie

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान के कश्मीर के अलगाववादियों से बातचीत गलत है। उन्होंने कहा कि इससे भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा भारत द्विपक्षीय वार्ता का हमेशा से पक्षधर रहा है, लेकिन इस तरह की हरकत भी बर्दाश्त नहीं है।

मंगलवार पूर्वाह्न करीब पौने दस बजे मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में दो दिनी दौरे के बाद दिल्ली लौटते वक्त पोलो ग्राउंड हेलीपैड पर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में गृहमंत्री ने यह बात कही।

विज्ञापन

आपदा के बावत मुख्यमंत्री से ब्लू प्रिंट मांगा

rajnath LBS IAS academy visit mussoorie

राजनाथ ने कहा उत्तराखंड में आई आपदा के बावत मुख्यमंत्री से ब्लू प्रिंट मांगा है।

गत वर्ष आई आपदा से निपटने और राहत के मामले में क्या प्रगति हुई है, मुख्यमंत्री से संपूर्ण जानकारी ली गई। कहा इस बार भी उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश से आपदा आई है।

केंद्र सरकार प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए पूरा सहयोग देगी। केंद्र में उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर उन्होंने कहा आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा योजना प्रभावी ढंग से चलाने पर बल

rajnath LBS IAS academy visit mussoorie

लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना प्रभावी ढंग से चलाने पर बल दिया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। पोलो ग्राउंड हेलीपैड पर उनको विदा देने मसूरी विधायक गणेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूप सिंह कठैत, कुशाल सिंह राणा, विजय रमोला, मोहन पेटवाल, अमित भट्ट मौजूद थे।

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एलबीएस आईएएस अकादमी में भावी अफसरों को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed