{"_id":"f152ba6ac50e7c776017a8896de5e2ed","slug":"rain-and-snowfall-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से बारिश और बर्फबारी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से बारिश और बर्फबारी की आशंका
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में बुधवार को पहाड़ पर बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जबकि दून में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रपुर, बागेश्वर जिलों में वर्षा की उम्मीद है।
विज्ञापन
पढ़ें, वाहन चोरों का गैंग गिरफ्तार, 22 बाइकें बरामद
विज्ञापन
राजधानी दून में शाम को गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। कहीं-कहीं बौछार पड़ सकती है।
ठंड में बढ़ोत्तरी
उधर, दून में मंगलवार को दिन में बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूरज भी आया, लेकिन बादलों ने जल्द ही सूरज की किरणों को ढक लिया। शाम को हवा चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई
न्यूनतम तापमान में चार डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री के आस-पास बढ़ोत्तरी रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 84, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र का है कहना
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं चलने से ठंड का अहसास बना रह सकता है।