{"_id":"88aeba5cfc8174963c156290b900cedb","slug":"rain-alert-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में रिमझिम बारिश, सुहावना हुआ मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में रिमझिम बारिश, सुहावना हुआ मौसम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jul 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम को शुरू हुई बारिश की फुंहारें बुधवार को भी जारी रहीं। बुधवार को सुबह से राजधानी में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
रिमझिम फुंहारों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, बारिश से चारधाम यात्रा भी प्रभावित रही। बारिश के चलते केदारनाथ धाम पैदल यात्रा बाधित रही। केदारनाथ घाटी में बरिश व कोहरे के चलते हैलीकॉप्टर सेवा भी बाधित रही।
बारिश रुकने के बाद सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू हुई। सोनप्रयाग से 144 यात्री सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए।
उधर, राज्य में चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सतर्क होने की जरूरत है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों पर 25 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 25 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी से कुछ कम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि इन हिस्सों में जाने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस लिहाज से भूस्खलन वाले इलाकों से खासतौर पर दूर रहने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने वाला है।