{"_id":"58e2a81d4f1c1b72735b4c2c","slug":"raid-on-six-stone-crushers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह क्रशरों पर छापा, तीन करोड़ से ज्यादा का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह क्रशरों पर छापा, तीन करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और खान विभाग के अधिकारियों ने बरेली रोड स्थित आधा दर्जन स्टोन क्रशरों पर छापामारी करते हुए अवैध उपखनिज भंडारण के आरोप में करीब तीन करोड़ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभागीय कार्रवाई से क्रशर संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को एसडीएम एपी बाजपेई और उप निदेशक खान विभाग राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने बरेली रोड स्थित आधा दर्जन स्टोन क्रशरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे।
इस दौरान क्रशरों के उप खनिज भंडारण में बड़ी अनियमितताएं पाए जाने का मामला उजागर हुआ। टीम ने पाल स्टोन क्रशर में उप खनिज भंडारण निरीक्षण के दौरान पैमाइश में उपखनिज की मात्रा निर्धारित भंडारण से 4256 घनमीटर अधिक पाए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
इसके अलावा कृष्णा स्टोन क्रशर में 2348, जगदंबा स्टोन क्रशर में 1296, हिमालया स्टोन क्रशर में 6552 और एलएससी क्रशर में 12305 घनमीटर अधिक का भंडारण मिला। वहीं, सागर स्टोन क्रशर में 5335 घनमीटर उपखनिज कम पाया गया।
विज्ञापन
किस क्रशर पर कितना लगाया जुर्माना
विभाग ने इन स्टोन क्रशरों पर करीब तीन करोड़ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उप निदेशक खान राजपाल लेघा ने संबधित स्टोन क्रशर संचालकों से जुर्माने की राशि अविलंब जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
किस क्रशर पर कितना लगाया जुर्माना
क्रशर का नाम जुर्माना राशि
पाल स्टोन क्रशर - 41.80 लाख
हिमालय स्टोन क्रशर - 63.28 लाख
कृष्णा स्टोन क्रशर - 23.95 लाख
जगदंबा स्टोन क्रशर - 14.11 लाख
एलएससी - 1. 17 करोड़
सागर स्टोन क्रशर - 51.88 लाख
किस क्रशर पर कितना लगाया जुर्माना
क्रशर का नाम जुर्माना राशि
पाल स्टोन क्रशर - 41.80 लाख
हिमालय स्टोन क्रशर - 63.28 लाख
कृष्णा स्टोन क्रशर - 23.95 लाख
जगदंबा स्टोन क्रशर - 14.11 लाख
एलएससी - 1. 17 करोड़
सागर स्टोन क्रशर - 51.88 लाख