फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul rally on 23 february

राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता

Fri, 21 Feb 2014 09:18 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Feb 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
rahul rally on 23 february
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की पार्टी नेताओं के फर्जी सदस्यता दिखाने की बात देहरादून में भी सही साबित होती दिख रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी

पार्टी पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की रैली के लिए वाहनों और प्रभारियों की जो सूची प्रदेश नेतृत्व को दी है, उसमें फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। सत्यापन में यह राज खुलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पदाधिकारियों को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

कमेटी ने ली पदाधिकारियों की कसकर क्लास

rahul rally on 23 february

देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आर्य ने प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की कसकर क्लास ली। कमेटी ने वाहन लाने के लिए प्रभारियों की सूची प्रदेश कार्यालय में दी थी।

पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव

सूची के प्रत्येक प्रभारी को फोन मिलाकर वाहनों के संबंध में जानकारी ली गई। पता चला कि कई प्रभारियों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

पढ़ें, इस क‌ब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग

कुछ ने दूर होने के कारण न आने की बात कही तो कुछ ने वैवाहिक समारोह में जाने की मजबूरी गिनाई। यह असलियत खुलने पर तैयारी में जुटे जिम्मेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सूची में दिए गए हर व्यक्ति से पूछताछ

rahul rally on 23 february

यशपाल आर्य ने बताया कि एहतियात के तौर पर सूची में दिए गए हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि नेताओं की अंदरूनी गुटबाजी भी रैली की तैयारी में आड़े आ रही है।

पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज

इसके बाद जिम्मेदार नेता रैली को कामयाब बनाने के लिए नए सिरे से तैयारी में जुट गए हैं। कोशिश की जा रही है कि इज्जत बची रहे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दून आने के बाद मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं का रिपोर्ट कार्ड भी चेक करेंगे।

पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए

इसके बाद फेरबदल भी किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो रैली में ज्यादा भीड़ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर से ही आने वाली है। हरिद्वार मुख्यमंत्री हरीश रावत का संसदीय क्षेत्र है, जबकि ऊधमसिंह नगर प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का।

विज्ञापन

रैलीस्थल की निगहबानी करेंगे स्नाइफर्स

rahul rally on 23 february

राहुल गांधी की 23 फरवरी को प्रस्तावित रैली के दौरान परेड ग्राउंड में गहन आंतरिक सुरक्षा (पहला घेरा) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) संभालेगी। ग्राउंड के भीतर दूसरे चरण (घेरे) से पुलिस तैनात रहेगी।

पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी

बाहर की पूरी सुरक्षा पुलिस के पास होगी। गुरुवार को एसपीजी टीम ने पुलिस अधिकारियों संग रैलीस्थल पर सुरक्षा मानकों का मुआयना किया। बाद में टीम एसएसपी अजय रौतेला से मिली।

पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव

तय किया गया कि ग्राउंड के चारों ओर ऊंचे स्थानों पर आधुनिक हथियारों और दूरबीनों से लेस स्नाइफर्स तैनात किए जाएंगे। रैलीस्थल के बाहर चारों ओर पुलिस का सुरक्षा घेरा रहेगा।

बढ़ा दी गई ग्राउंड की सुरक्षा

rahul rally on 23 february

उधर, रविवार (23 फरवरी) सुबह से रैली समाप्त होने तक परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो ट्रैफिक जोन रहेगा। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि ग्राउंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य की सीमाओं पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए

रैलीस्थल की बाहरी सुरक्षा के लिए पुलिस ने गुरुवार को टीम तैयार कर ली। टीम में सात एसपी, सात एएसपी, 15 क्षेत्राधिकारी, 23 एसएचओ, 126 दारोगा, 67 महिला दारोगा, 67 एचसीपी, 757 कांस्टेबल, 66 महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सात एसआई, 16 हेडकांस्टेबल, 24 कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed