फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi target narendra modi

गुजरात के भ्रष्टाचार पर नहीं बोलते मोदी: राहुल

Sun, 23 Feb 2014 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi target narendra modi

राहुल के तीस मिनट के भाषण में बगैर नाम लिए ही नरेंद्र मोदी केंद्र बिन्दु के रूप में विद्यमान रहे। मोदी की तरफ इशारा करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दार्शनिक अंदाज में राजनीति का धर्म और अर्थ समझाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब लोगों के दर्द का बांटना है, और इसके लिए घमंड को त्यागना पड़ता है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम तो राहुल ने नहीं लिया लेकिन प्रहार खूब किए। राहुल ने कहा कि राजनीति का मतलब दर्द दूर करना है। और इसके लिए अपना घमंड, दर्द और प्यास को त्यागना पड़ता है।
विज्ञापन


मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिनके पास घमंड होता है वो देश और समाज के लिए कोई त्याग नहीं कर सकता।

कांग्रेस और मोदी के विकास में फर्क

rahul gandhi target narendra modi

राहुल की रैली में कहा क‌ि कांग्रेस और उनमें (मोदी) यहीं फर्क है क‌ि हम जब विकास की बात करते हैं तो अपने नहीं हर एक व्यक्ति के विकास की बात करता हैं।

राहुल ने कहा क‌ि मोदी जिस गुजरात के विकास को हर रैली में अपना विकास बताते हैं वह विकास मोदी का किया हुआ नहीं है। गुजरात के विकास में वहां की महिलाओं का, गांवों का योगदान है।

महिलाओं को भागीदारी नहीं
राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति देश में घूम घूम कर गुजरात के विकास की दुहाई दे रहा है, लेकिन गुजरात के विकास में महिलाओं की भागीदारी का जिक्र नहीं करता।

मोदी करते हैं सिर्फ भ्रष्टाचार पर नाटक

rahul gandhi target narendra modi

राहुल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे मोदी को घेरते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की बात करते हैं लेकिन गुजरात में सूचना का अधिकार और लोकायुक्त की नियुक्ति उच्च न्यायालय के आदेश पर हुई इस बात को छुपा जाता है।

दून रैली में  क‌ि मोदी केवल भ्रष्टाचार पर बात करते हैं। भ्रष्टाचार को रोकने का काम कांग्रेस ने किया है। कहा कि भ्रष्टाचार पर सबसे ज्यादा चोट आरटीआई ने पहुंचाई है। आरटीआई कांग्रेस की देन है।

आरटीआई की वजह से बंद कमरे का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया। आरटीआई की वजह से भ्रष्टाचारी बेनकाब हुए।

भ्रष्टाचार के छह बिल लंबित हैं, हमने भाजपा से संपर्क किया कि इन्हें पारित कराने में सहयोग करे, लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला। फिर भ्रष्टाचार की बात किस मुंह से करते हैं। कर्नाटक में येदुरप्पा और गुजरात के तीन भ्रष्ट मंत्री भाजपा को दिखाई नहीं देते।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने के ल‌िए हैं बेकरार हैं मोदी

rahul gandhi target narendra modi

राहुल ने कहा कि मोदी के पास कोई विजन नहीं है। उन्हें केवल प्रधानमंत्री बनने की पड़ी है। जहां जाते हैं क‌ेवल यहीं कहते हैं क‌ि प्रधानमंत्री बना दो, सब ठीक हो जाएगा। ये नहीं बताते कि उनके पास देश को आगे बढ़ाने के ल‌िए क्या विजन है।

कहा क‌ि सत्ता के ल‌िए कुछ भी कर सकते हैं। ये सत्ता पाने के ल‌िए देश में साम्प्रदायिक सद्भाव भी बिगाड़ देते हैं।

येदुरप्पा को लगाते हैं गले
राहुल ने कहा इन्हें येदुरप्पा का भ्रष्टाचार नहीं दिखता, उन्हें गले लगाते हैं। छत्तीसगढ़ का भ्रष्टाचार नहीं दिखता, मध्यप्रदेश का भ्रष्टाचार नहीं दिखता है। इन्हें दिखती है क‌ेवल सत्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed