फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   promotion and transfer in bureaucracy

उत्तराखंड प्रशासन में बड़े पैमाने पर तबादले और प्रमोशन

Tue, 31 Dec 2013 09:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Dec 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
promotion and transfer in bureaucracy

2013 के अंतिम दिन राज्य की ब्यूरोक्रेसी के लिए रिटायरमेंट व तबादलों से लेकर प्रमोशन के बड़े फैसले हुए। आईएएस में जहां तबादलों का दौर जारी रहा वहीं भारतीय पुलिस सेवा के नौं अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


आईएएस अफसर मंजुल कुमार जोशी को सुपर टाइम स्केल (शासन में सचिव स्तर) में पदोन्नति दे दी गई है। वह पिछले एक साल से प्रभारी सचिव के रूप में कार्यरत है।

इनका हुआ तबादला
बदलाव के क्रम में प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश से उद्यान विभाग लेकर प्रमुख सचिव एस रामास्वामी को दे दिया गया है। सचिव मंजुल जोशी को गृह विभाग से हटा स्वतंत्र रूप से जेल विभाग के सचिव के साथ ही राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुराने विभाग उनके पास यथावत रहेंगे। हेमलता ढौंडियाल के रिटायर होने पर सचिवालय प्रशासन व पुनर्गठन की जिम्मेदारी आज ही प्रभारी सचिव बनाए गए चंद्र सिंह नपलच्याल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे अपर सचिव पंचायतराज की जिम्मेदारी लेकर अपर सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को दे दी गई है।

हेमलता ढौंडियाल की सेवानिवृति पर सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सचिव उमाकांत पंवार को दी गई है। उधर प्रभारी सचिव बनाए गए एमसी जोशी को चीनी उद्योग व गन्ना विकास, जलागम विभाग दिया गया है जबकि मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी भी जोशी के पास ही रहेगी।

उधर, राजस्व परिषद के सदस्य न्यायिक, आयुक्त एवं सचिव पीएस जंगपांगी को वर्तमान पदभार के साथ चकबंदी संचालक की जिम्मेदारी भी दी है।

नौ आईपीएस को पदोन्नति
पुलिस विभाग में भी नौं आईपीएस अफसरों को पदोन्नत कर दिया गया। प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश ने बताया कि आईजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात रामसिंह मीणा को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया।

इसके अलावा बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईजी अशोक कुमार को भी एडीजी के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। दोनों अफसर 1989 बैच के हैं।

इन्हें भी मिला प्रमोशन
1996 बैच के आईपीएस व डीआईजी कुमाऊं को आईजी के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। इसके अलावा 2000 बैच के पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार शुल्क, एसएस बंग्याल, पूरण सिंह रावत व अनंतराम चौहान को डीआईजी बना दिया गया है।

इसके अलावा 2001 बैच के पुष्पक ज्योति व अजय रौतेला को चयन वेतनमान में प्रमोट कर दिया है। पदोन्नत किए गए सभी अफसरों की नए सिरे से पोस्टिंग का प्रस्ताव पीएचक्यू से मांगा गया है।

हेमलता बनी एचआरसी की सदस्य
साल के आखिरी दिन रिटायर हुई आईएएस अफसर व शासन में सचिव हेमलता ढौंडियाल को राज्य मानवाधिकार आयोग में सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है।

आयोग में अभी केवल ज्यूडिशियरी कोटे से एक ही सदस्य राजेश टंडन है। सचिवालय संघ ने हेमलता की सेवा निवृति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन भी किया।

राज्य कैडर के तीन आईएएस रिटायर
राज्य कैडर से साल के आखिरी दिन तीन आईएएस अफसर सेवा निवृत हो गए हैं। यूपी में प्रतिनियुक्ति पर गए अजय जोशी भी आज ही रिटायर हुए। जोशी यूपी में राजस्व परिषद के चेयरमैन व सतर्कता आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।


इसके अलावा केंद्र सरकार में कार्मिक विभाग में सचिव के पद पर तैनात विभापुरी दास भी रिटायर हो गई है। राज्य में तैनात हेमलता ढौंडियाल भी आज सेवानिवृत्त हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed