{"_id":"c00bbb9e308ee596ae7356fe1a00a709","slug":"professor-death-by-scrub-typhus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब टायफस ने ली प्रोफेसर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब टायफस ने ली प्रोफेसर की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Oct 2014 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रब टायफस ने चिन्मय डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय स्वामी की जान ले ली। डॉ. स्वामी ने जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में मंगलवार तड़के करीब 4:20 बजे अंतिम सांस ली। दोपहर को कनखल स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
एक सप्ताह से चल रहा था इलाज
16 अक्तूबर को डॉ. स्वामी को जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शिवालिकनगर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन सुधार नहीं हुआ। जौलीग्रांट में भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
देहरादून के रहने वाले थे
चिन्मय डिग्री कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि डॉ. स्वामी को चिकित्सकों ने स्क्रब टायफस बताया था। मूल रूप से पटेलनगर, देहरादून के रहने वाले डॉ. अजय स्वामी ने डीएवी कॉलेज देहरादून से एमएससी बॉटनी और पीएचडी की थी। 1990 से वे हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कालेज में सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन
उनकी मौत की सूचना पर पूर्व छात्र अजय डोभाल, बृजेश उपाध्याय आदि ने शोक प्रकट किया। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनके शव को पुत्र खिलखिल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार, रानीपुर विधायक आदेश चौहान आदि मौजूद रहे।